1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार ने देश के उद्योग के हित में उठाया कदम, चीन से आयातित सेरामिकवेयर पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

सरकार ने देश के उद्योग के हित में उठाया कदम, चीन से आयातित सेरामिकवेयर पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Feb 25, 2018 03:38 pm IST,  Updated : Feb 25, 2018 03:38 pm IST

भारत ने चीन से आयातित सेरामिक टेबलवेयर और किचनवेयर के आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क लगा दिया है। घरेलू उत्पादकों को संरक्षण के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

Tableware, Kitchenware- India TV Hindi
Tableware, Kitchenware

नई दिल्ली भारत ने चीन से आयातित सेरामिक टेबलवेयर और किचनवेयर के आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क लगा दिया है। घरेलू उत्पादकों को संरक्षण के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। चीन से आयातित सेरामिक टेबलवेयर और किचनवेयर पर 1.04 डॉलर प्रति किलोग्राम का डंपिंग रोधी शुल्क लगेगा। इससे इनका आयात महंगा हो जाएगा।

आल इंडिया पॉटरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एआईपीएमए) तथा इंडियन सेरामिक सोसायटी ने डंपिंग रोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय (डीजीएडी) से इस बारे में शिकायत दर्ज की थी। इन संगठनों का आरोप था कि चीन से ऐसे उत्पादों को भारतीय बाजारों में डंप किया जा रहा है, जिससे घरेलू उद्योग को नुकसान हो रहा है।

जांच के बाद डीजीएडी ने इन आयात पर बाध्यकारी डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है। इन सिफारिशों के आधार पर वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग ने डंपिंग रोधी शुल्क लगा दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा