1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चीन तेजी से बन रहा है भारतीयों का पसंदीदा पर्यटन स्थल, पिछले साल 6 लाख लोग गए घूमने

चीन तेजी से बन रहा है भारतीयों का पसंदीदा पर्यटन स्थल, पिछले साल 6 लाख लोग गए घूमने

 Written By: Manish Mishra
 Published : Oct 04, 2017 09:34 am IST,  Updated : Oct 04, 2017 09:35 am IST

चीन भारतीय पर्यटकों के लिए पर्यटन के लिहाज से सबसे लोकप्रिय स्थालों में तेजी से शुमार हो रहा है। यह बात चीन के एक अधिकारी ने कही।

चीन तेजी से बन रहा है भारतीयों का पसंदीदा पर्यटन स्थल, पिछले साल 6 लाख लोग गए घूमने- India TV Hindi
चीन तेजी से बन रहा है भारतीयों का पसंदीदा पर्यटन स्थल, पिछले साल 6 लाख लोग गए घूमने

बीजिंग चीन भारतीय पर्यटकों के लिए पर्यटन के लिहाज से सबसे लोकप्रिय स्थालों में तेजी से शुमार हो रहा है। यह बात चीन के एक अधिकारी ने कही। हाल के कुछ सालों में भारत से दूसरे देशों में पर्यटन करने वालों की संख्या में बढ़ोारी देखी गयी है। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों ने चीन को प्रमुख स्थल के रूप में चुना।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज कटौती के बाद जानिए क्या है आपके शहर में इनके दाम?

चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, अनुमान है कि भारत से पर्यटन के लिए दूसरे देश जाने वाले पर्यटकों की संख्या वर्ष 2020 तक 5 करोड़ पहुंच जायेगी, जबकि 2016 में यह संख्या 2.18 करोड़ थी।

यह भी पढ़ें : ग्राहकों को चूना लगाने वालों पर कसेगी नकेल, सरकार जीएसटी मुनाफारोधी निकाय के गठन को दे सकती है मंजूरी

दिल्ली में चीन के राष्ट्रीय पर्यटन प्रशासन के अधिकारी तियान शिंग ने खुलासा किया कि 2014 में 7,09,900 भारतीय पर्यटकों ने चीन की यात्रा की, जो कि 2013 के मुकाबले 4.46 प्रतिशत अधिक थी। साल 2015 में यह आंकड़ा बढ़कर 730,500 हो गया और 2016 के सिर्फ 9 महीनों में यह आंकड़ा 600,900 पहुंच गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा