1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोर इं‍डस्‍ट्री का आउटपुट दिसंबर में बढ़कर 5.6 प्रतिशत, रिफाइनरी और स्‍टील सेक्‍टर में आई मजबूत वृद्धि

कोर इं‍डस्‍ट्री का आउटपुट दिसंबर में बढ़कर 5.6 प्रतिशत, रिफाइनरी और स्‍टील सेक्‍टर में आई मजबूत वृद्धि

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 31, 2017 07:37 pm IST,  Updated : Jan 31, 2017 07:37 pm IST

देश के कोर इं‍डस्‍ट्री की वृद्धि दर दिसंबर में बढ़कर 5.6 प्रतिशत हो गई। रिफाइनरी उत्पादों तथा इस्पात क्षेत्र की मजबूत वृद्धि से उद्योगों का उत्पादन बढ़ा है।

कोर इं‍डस्‍ट्री का आउटपुट दिसंबर में बढ़कर 5.6 प्रतिशत, रिफाइनरी और स्‍टील सेक्‍टर में आई मजबूत वृद्धि- India TV Hindi
कोर इं‍डस्‍ट्री का आउटपुट दिसंबर में बढ़कर 5.6 प्रतिशत, रिफाइनरी और स्‍टील सेक्‍टर में आई मजबूत वृद्धि

नई दिल्‍ली। देश के आठ बुनियादी उद्योगों (कोर इं‍डस्‍ट्री) की वृद्धि दर दिसंबर में बढ़कर 5.6 प्रतिशत हो गई। रिफाइनरी उत्पादों तथा इस्पात क्षेत्र की मजबूत वृद्धि से बुनियादी उद्योगों का उत्पादन बढ़ा है।

  • दिसंबर, 2015 में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 2.9 प्रतिशत थी।
  • आठ बुनियादी उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट तथा बिजली आते हैं।
  • नवंबर, 2016 में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 4.9 प्रतिशत थी।
  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-दिसंबर, 2016 में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर पांच प्रतिशत रही।
  • जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2.6 प्रतिशत रही थी।
  • कुल औद्योगिक उत्पादन में बुनियादी उद्योगों का हिस्सा 38 प्रतिशत है।
  • समीक्षाधीन महीने में रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन 6.4 प्रतिशत बढ़ा।
  • इस्पात उत्पादन में 14.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
  • हालांकि माह के दौरान कच्चे तेल, उर्वरक, प्राकृतिक गैस तथा सीमेंट उत्पादन में गिरावट आई।
  • दिसंबर में कोयले का उत्पादन 4.4 प्रतिशत घटा, जबकि बिजली उत्पादन में 6 प्रतिशत की गिरावट आई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा