1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Infosys के CEO विशाल सिक्का का वेतन FY17 में 67% घटा, फि‍र भी कर्मचारियों के औसत वेतन से 283 गुना है अधिक

Infosys के CEO विशाल सिक्का का वेतन FY17 में 67% घटा, फि‍र भी कर्मचारियों के औसत वेतन से 283 गुना है अधिक

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 24, 2017 08:18 pm IST,  Updated : May 24, 2017 08:18 pm IST

इंफोसिस के CEO विशाल सिक्का का वेतन वित्‍त वर्ष 2016-17 में 67 प्रतिशत से अधिक कम हुआ है। ऐसा बोनस भुगतान में कटौती की वजह से हुआ है।

Infosys के CEO विशाल सिक्का का वेतन FY17 में 67% घटा, फि‍र भी कर्मचारियों के औसत वेतन से 283 गुना है अधिक- India TV Hindi
Infosys के CEO विशाल सिक्का का वेतन FY17 में 67% घटा, फि‍र भी कर्मचारियों के औसत वेतन से 283 गुना है अधिक

नई दिल्ली। इंफोसिस के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (CEO) विशाल सिक्का का वेतन वित्‍त वर्ष 2016-17 में 67 प्रतिशत से अधिक कम हुआ है। ऐसा बोनस भुगतान में कटौती की वजह से हुआ है। इंफोसिस के संस्‍थापक सदस्‍यों ने इससे पहले सिक्‍का को दी गई वेतन वृद्धि पर सवाल उठाए थे। सिक्का का पारितोषिक पिछले वित्त वर्ष में इंफोसिस के कर्मचारियों के औसत वेतन के मुकाबले 283.07 गुना रहा। इंफोसिस के कर्मचारियों का औसत वेतन 2016-17 में 5,65,585 रुपए था।

वहीं इंफोसिस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफि‍सर (सीओओ) यूबी प्रवीण राव का वेतन वित्त वर्ष 2016-17 में बढ़कर 11.80 करोड़ रुपए रहा, जो इससे पिछले वित्‍त वर्ष में 8.14 करोड़ रुपए था। वहीं डिप्‍टी चीफ ऑपरेटिंग ऑफि‍सर रवि कुमार एस का वेतन बढ़कर 14.87 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्‍त वर्ष में 8.27 करोड़ रुपए था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा