1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बीमाकर्ताओं का 'कोरोना कवच', 'कोरोना रक्षक' नीतियों का मूल्य फिर से तय करने का आग्रह

बीमाकर्ताओं का 'कोरोना कवच', 'कोरोना रक्षक' नीतियों का मूल्य फिर से तय करने का आग्रह

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 01, 2021 08:17 pm IST,  Updated : Aug 01, 2021 08:17 pm IST

जनरल इंशोरेंस कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, "हमें कोरोना रक्षा और कोरोना कवच नीतियों पर कम कीमत मिल रही हैं।

बीमाकर्ताओं का 'कोरोना कवच', 'कोरोना रक्षक' नीतियों का मूल्य फिर से तय करने का आग्रह- India TV Hindi
बीमाकर्ताओं का 'कोरोना कवच', 'कोरोना रक्षक' नीतियों का मूल्य फिर से तय करने का आग्रह Image Source : FILE

नयी दिल्ली: बीमाकर्ताओं कंपनियों के लिए 'कोरोना कवच' और 'कोरोना रक्षक' जैसी बीमा नीतियां घाटे का सौदा साबित हो रही हैं। इसी लिए बीमा कंपनियों ने बीमा नियामक से फिर से इन नीतियों का मूल्य तय करने की मांग की है ताकि उन्हें कुछ लाभ हो सके। जनरल इंशोरेंस कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, "हमें कोरोना रक्षा और कोरोना कवच नीतियों पर कम कीमत मिल रही हैं। ये नीतियां बीमा कंपनियों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। 

कंपनियों ने पिछले वर्ष जुलाई में इन नीतियों को बाजार में उतारा था।" अधिकारी ने कहा कि जून तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अन्य देशों की तुलना में भारत में महामारी का प्रकोप अधिक था। उन्होंने कहा कि अधिकांश बीमाकर्ताओं और पुनर्बीमाकर्ताओं ने भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) से इन दोनों नीतियों के मूल्य को फिर से तय करने का आग्रह किया है। हालांकि अधिकारी ने कहा, इरडा को यह सुझाव देना मुश्किल होगा कि वे किस तरह के मूल्य संशोधन करें, क्योंकि हर कंपनी का बीमा मूल्य अलग-अलग होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा