1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आज से पीपीएफ, सुकन्या योजना समेत कई स्मॉल सेविंग पर कम मिलेगा ब्याज

आज से पीपीएफ, सुकन्या योजना समेत कई स्मॉल सेविंग पर कम मिलेगा ब्याज

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 01, 2016 10:29 am IST,  Updated : Apr 01, 2016 10:29 am IST

आज से स्मॉल सेविंग स्कीम पर मिलने वाला ब्याज कम हो गया है। आज से पीपीएफ, केवीपी जैसी स्कीम पर ब्याज दर में 1.3% की कटौती लागू हो जाएगी।

New Financial Year Shocker: पीपीएफ, सुकन्या योजना समेत कई स्मॉल सेविंग पर कम मिलेगा ब्याज- India TV Hindi
New Financial Year Shocker: पीपीएफ, सुकन्या योजना समेत कई स्मॉल सेविंग पर कम मिलेगा ब्याज

नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष के शुरुआत होते ही स्मॉल सेविंग स्कीम पर मिलने वाला ब्याज कम हो गया है। आज से लोक भविष्य निधि (पीपीएफ), किसान विकास पत्र (केवीपी) और वरिष्ठ नागरिक जमा जैसी स्मॉल सेविंग स्कीम पर ब्याज दर में 1.3 प्रतिशत की कटौती लागू हो जाएगी। सरकार ने स्मॉल सेविंग्स पर ब्याज दरें तय करने की नई व्यवस्था भी बना दी है। स्मॉल सेविंग्स पर इंटरेस्ट रेट तय करने के लिए 1 अप्रैल से क्वॉर्टली रिव्यू किया जाएगा।

स्मॉल सेविंग पर कम मिलेगा ब्याज

एक अप्रैल से 30 जून की अवधि के लिए पीपीएफ पर 8.1 फीसदी ब्याज दिया जाएगा, जो अभी 8.7 फीसदी है। किसान विकास पत्र पर इसे 8.7 से घटाकर 7.8 फीसदी किया गया है। वहीं पांच साल की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर अब 9.3 के बजाए 8.6 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा। वित्त मंत्रालय के आदेश के अनुसार छोटी बच्चियों की बचत योजना सुकन्या समृद्धि खाते पर भी अब 9.2 के बजाय 8.6 प्रतिशत का ब्याज देय होगा।

अब हर तीन महीने में तय होंगी ब्याज दरें

अब सरकार प्रत्येक तिमाही के आधार पर ब्याज दर तय करेगी। अभी सालाना आधार पर ब्याज निर्धारित होता है। यह सरकारी प्रतिभूतियों पर इससे पिछले तीन महीने की प्राप्ति पर आधारित होगी। डाकघर बचत पर चार फीसदी की ब्याज दर को कायम रखा गया है, वहीं एक से पांच साल की मियादी जमा पर इसमें कटौती की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा