1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में कोरोना वायरस की वजह से 30% कमी आएगी, लाखों की जाएगी नौकरी- संयुक्त राष्ट्र

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में कोरोना वायरस की वजह से 30% कमी आएगी, लाखों की जाएगी नौकरी- संयुक्त राष्ट्र

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 28, 2020 08:20 am IST,  Updated : Mar 28, 2020 08:20 am IST

विश्व पर्यटन संगठन ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के वजह से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में 2020 में 20 से 30 प्रतिशत की कमी आने और लाखों की संख्या में नौकरियां जाने के आसार हैं। 

International tourism, coronavirus, UN, tourism- India TV Hindi
International tourism to plunge up to 30% due to coronavirus: UN

मैड्रिड। विश्व पर्यटन संगठन ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के वजह से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में 2020 में 20 से 30 प्रतिशत की कमी आने और लाखों की संख्या में नौकरियां जाने के आसार हैं। कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए दुनियाभर में यात्रा प्रतिबंध लगाए गए हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के छह मार्च को किए गए आकलन में सीधे एक से तीन प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है।

संयुक्त राष्ट्र की पर्यटन इकाई ने एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में इस गिरावट से इस क्षेत्र को 300 से 450 अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान है। यह 2019 की 1,500 अरब डॉलर की क्षेत्र की कमाई का करीब एक तिहाई हिस्सा है। विश्व पर्यटन संगठन के महासचिव जुराब पोलोलिकाश्विली ने कहा कोरोन वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला क्षेत्र पर्यटन ही है। स्पष्ट है कि क्षेत्र में लाखों लोगों का रोजगार जोखिम में है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा