1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. छत्तीसगढ़ में इस बार BJP का मुख्यमंत्री चेहरा रमन सिंह या कोई और? राज्य के कृषि मंत्री की राय जानिए

छत्तीसगढ़ में इस बार BJP का मुख्यमंत्री चेहरा रमन सिंह या कोई और? राज्य के कृषि मंत्री की राय जानिए

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 24, 2018 05:08 pm IST,  Updated : Sep 24, 2018 05:08 pm IST

जब यह सवाल हमने छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सामने रखा तो उनका जवाब कुछ इस तरह से था

Interview with Chhattisgarh agriculture Minister Brijmohan Agrawal- India TV Hindi
Interview with Chhattisgarh agriculture Minister Brijmohan Agrawal

नई दिल्ली। देश के 5 राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इन 5 राज्यों में एक राज्य छत्तीसगढ़ भी है। छत्तीसगढ़ में पिछले 15 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और रमन सिंह मुख्यमंत्री बने हुए हैं। लेकिन क्या इस बार भी रमन सिंह BJP के मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे? जब यह सवाल हमने छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सामने रखा तो उनका जवाब कुछ इस तरह से था।

बृजमोहन अग्रवाल ने इंडिया टीवी को बताया कि भारतीय जनता पार्टी में मुख्यमंत्री का चुनाव पार्टी का संसदीय बोर्ड करता है और छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री पद का फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में सभी आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला संसदीय बोर्ड ही लेता है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बृजमोहन अग्रवाल का इंटरव्यू आप यहां देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा