1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनाव तय समय पर होंगे: अधिकारी

कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनाव तय समय पर होंगे: अधिकारी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 11, 2018 07:23 am IST,  Updated : Sep 11, 2018 07:23 am IST

जम्मू एवं कश्मीर में स्थानीय निकायों और पंचायत चुनावों का दो प्रमुख दलों द्वारा बहिष्कार किए जाने के बावजूद राज्य के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने सोमवार को कहा कि ये चुनाव अपने तय समय के अनुसार होंगे।

Jammu and Kashmir- India TV Hindi
Panchayat, ULB elections to be held as per schedule in Jammu and Kashmir Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में स्थानीय निकायों और पंचायत चुनावों का दो प्रमुख दलों द्वारा बहिष्कार किए जाने के बावजूद राज्य के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने सोमवार को कहा कि ये चुनाव अपने तय समय के अनुसार होंगे। यह घोषणा पीडीपी (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) द्वारा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा के कुछ घंटों बाद की गई। पीडीपी ने कहा है कि घाटी में स्थितियां अभी चुनाव के लिए सही नहीं हैं। 

इससे पहले नेशनल कांफ्रेंस ने इन चुनावों का तब तक बहिष्कार करने की घोषणा की, जब तक केंद्र सरकार यह स्पष्ट नहीं कर देती कि वह अनुच्छेद 35-ए और 370 की रक्षा करेगी, जो राज्य को विशेष स्थिति की गारंटी देते हैं।

सुब्रह्मण्यम ने कहा, "पंचायत चुनाव हो रहे हैं, नगरपालिका चुनाव भी कराए जा रहे हैं। इसका फैसला जुलाई में लिया गया था। मतदाता सूची तैयार है और उसकी छपाई की जा रही है तथा अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंचायत चुनाव पांच नवंबर को होंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत