1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में एक आतंकी ढेर, हथियार छीनने की कर रहा था कोशिश

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में एक आतंकी ढेर, हथियार छीनने की कर रहा था कोशिश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2018 07:31 am IST,  Updated : Sep 08, 2018 07:31 am IST

मारे गए आतंकी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल अनंतनाग के रानीपुरा इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया और अन्य आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में एक आतंकी ढेर, हथियार छीनने की कर रहा था कोशिश- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में एक आतंकी ढेर, हथियार छीनने की कर रहा था कोशिश

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। आतंकियों से मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान भी घायल हो गया है। ये मुठभेड़ कश्मीर के अनंतनाग में हुई है। आतंकी एक पिकेट पर हमला कर हथियार छीनने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सुरक्षा बलों ने ये हमला नाकाम कर दिया और आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

मारे गए आतंकी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल अनंतनाग के रानीपुरा इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया और अन्य आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। वहीं घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत