1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हिमाचल की जयराम सरकार को केंद्र से मिला तोहफा, कृषि के लिए 708 करोड़ रुपए की मंजूरी

हिमाचल की जयराम सरकार को केंद्र से मिला तोहफा, कृषि के लिए 708 करोड़ रुपए की मंजूरी

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 17, 2018 02:04 pm IST,  Updated : Jul 17, 2018 02:14 pm IST

हिमाचल प्रदेश में जल संचयन और प्रबंधन के लिए 4751 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के लिए 708 करोड़ रुपए की पहली किस्त मंजूर हो गई है। मंगलवार को राज्य सरकार के प्रतिनिधियों की तरफ से इसको लेकर जानकारी दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस राशि से राज्य में किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने में मदद मिलेगी।

Centre approves Rs 708 crore to himachal pradesh for water conservation and management- India TV Hindi
Centre approves Rs 708 crore to himachal pradesh for water conservation and management

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार राज्य के लिए केंद्र से बड़ी सौगात लाने में कामयाब हो गई है। राज्य में जल संचयन और प्रबंधन के लिए बनाए गए 4751 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के तहत 708 करोड़ रुपए की पहली किस्त मंजूर हो गई है। मंगलवार को राज्य सरकार के प्रतिनिधियों की तरफ से इसको लेकर जानकारी दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस राशि से राज्य में किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने में मदद मिलेगी।

राज्य सरकार के प्रतिनिधियों की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस राशि का इस्तेमाल राज्य में चैक डैम, नहरें और तालाब बनाने में किया जाएगा। इससे हिमाचल के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी जिससे उनकी आय को दोगुना करने में मदद होगी।

करीब एक महीना पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में नीति आयोग को राज्य में जल संचयन और प्रबंधन के लिए 4751 करोड़ रुपए का जो प्रस्ताव सौंपा था। मुख्यमंत्री ने केंद्र के सामने वित्त वर्ष 2015-16 और 2016-17 के लिए प्रधानमंत्री कृषि 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा