Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. iPhone 8 से एप्पल बनेगी दुनिया की पहली 1,000 अरब डॉलर की कंपनी, सितंबर में होगा लॉन्‍च

iPhone 8 से एप्पल बनेगी दुनिया की पहली 1,000 अरब डॉलर की कंपनी, सितंबर में होगा लॉन्‍च

Abhishek Shrivastava Published : Aug 10, 2017 07:40 pm IST, Updated : Aug 10, 2017 07:55 pm IST

एप्पल की आगामी iPhone 8 स्‍मार्टफोन की बिक्री से अमेरिका की की यह दिग्गज कंपनी दुनिया की पहली कंपनी बन सकती है, जिसका बाजार मूल्य 1000 अरब डॉलर होगा।

iPhone 8 से एप्पल बनेगी दुनिया की पहली 1,000 अरब डॉलर की कंपनी,  सितंबर में होगा लॉन्‍च- India TV Paisa
iPhone 8 से एप्पल बनेगी दुनिया की पहली 1,000 अरब डॉलर की कंपनी, सितंबर में होगा लॉन्‍च

सैन फ्रांसिस्‍को। उम्मीद से बेहतर आईपैड और आईफोन की बिक्री के अलावा एप्पल की आगामी iPhone 8 स्‍मार्टफोन की बिक्री से अमेरिका की की यह दिग्गज कंपनी दुनिया की पहली कंपनी बन सकती है, जिसका बाजार मूल्य 1000 अरब डॉलर होगा।

मार्केट वॉच में बुधवार देर रात प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल की तीसरी तिमाही के नतीजों के घोषणा के बाद से ही कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 56 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। निवेश सेवा कंपनी आरबीसी कैपिटल के विश्लेषकों ने अनुमान लगाया है कि एप्पल के शेयरों में यह तेजी जारी रहेगी, क्योंकि एपल सितंबर के मध्य में अपना फ्लैगशिप डिवाइस iPhone 8 लांच करने जा रही है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक एप्‍पल सितंबर में तीन नए स्‍मार्टफोन iPhone 7S, 7S Plus और iPhone 8 लॉन्‍च कर सकती है।

आरबीसी के विश्लेषकों का कहना है कि iPhone 8 के लॉन्‍च से कंपनी को काफी फायदा होगा। प्रमुख विश्लेषक अमित दरयानानी के हवाले से बताया गया है कि एप्पल में 1,000 अरब डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने की क्षमता है और यहां तक कि अगले 12 से 18 महीनों में इससे भी ज्यादा बढ़ने की क्षमता है।

विश्लेषकों का कहना है कि नए आईफोन के मॉडल से प्रति शेयर 12 डॉलर तक का मुनाफा होगा। इस उच्च कीमत के प्रीमियम मॉडल से मुनाफा बढ़ेगा, लागत पर नियंत्रण और शेयर बायबैक से कंपनी के मूल्य में और वृद्धि होगी। दरयानानी का कहना है कि एप्पल के शेयरों की कीमत वर्तमान स्तर 160 डॉलर से बढ़कर 192 डॉलर तक हो सकती है। यह कंपनी द्वारा शेयर बायबैक की दर पर निर्भर करता है। इस तरह एप्पल का बाजार मूल्य 1,000 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement