1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IRCTC देगी एक पैसे में 10 लाख रुपए का रेल यात्रा बीमा, 7 अक्‍टूबर से लागू होंगी नई दरें

IRCTC देगी एक पैसे में 10 लाख रुपए का रेल यात्रा बीमा, 7 अक्‍टूबर से लागू होंगी नई दरें

 Published : Oct 06, 2016 09:00 pm IST,  Updated : Oct 07, 2016 11:59 am IST

फेस्टिवल सीजन में भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों को दिवाली का तोहफा दिया है। रेल यात्री अब केवल एक पैसे में रेल यात्रा बीमा हासिल कर सकते हैं।

Diwali Bonanza: IRCTC देगी एक पैसे में 10 लाख रुपए का रेल यात्रा बीमा, 7 अक्‍टूबर से लागू होंगी नई दरें- India TV Hindi
Diwali Bonanza: IRCTC देगी एक पैसे में 10 लाख रुपए का रेल यात्रा बीमा, 7 अक्‍टूबर से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्‍ली। फेस्टिवल सीजन में भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों को दिवाली का तोहफा दिया है। रेल यात्री अब केवल एक पैसे में रेल यात्रा बीमा हासिल कर सकते हैं। ट्रेन यात्रियों के लिए शुरू की गई वै‍कल्पिक यात्रा बीमा योजना के तहत यात्रीगण 7 अक्‍टूबर से यह बीमा केवल एक पैसे की मामूली दर पर हासिल कर सकते हैं। इससे पहले यह बीमा 92 पैसे में दिया जा रहा था।

IRCTC ने यह योजना एक सितंबर से शुरू की थी। कंपनी ने कहा कि उसने बीमा प्रीमियम की राशि 92 पैसे से घटाकर 1 पैसे अस्‍थायी अवधि के लिए की है। इस योजना के तहत 31 अक्‍टूबर तक बुक किए जाने वाले सभी टिकटों पर लिए जाने वाले यात्रा बीमा के लिए केवल एक पैसे का प्रीमियम लागू होगा।

आईआरसीटीसी के चेयरमैन एके मनोचा ने कहा कि,

यह एक स्‍पेशल प्रमोशनल कदम है और इसका उद्देश्‍य अधिक से अधिक रेल यात्रियों तक इस सुविधा को पहुंचाना है। यह हमारी तरफ से रेल यात्रियों के लिए दिवाली तोहफा है।

यह भी  पढ़ें: Good News: अगर वेटिंग लिस्ट में है आपका नाम तो मिलेगी कन्फर्म सीट, शुरू हुई ये नई सुविधा

  • मनोचा ने बताया कि आज सुबह 8 बजे तक कुल 1,20,87,625 रेल यात्रियों ने यात्रा बीमा विकल्‍प का चुनाव किया है।
  • IRCTC के पोर्टल से बुक किए जाने वाले ट्रेन टिकट पर 10 लाख रुपए का यात्रा बीमा दिया जाता है।
  • दुर्घटना की स्थिति में मृत्‍यु होने पर 10 लाख रुपए और अपंगता पर 7.5 लाख रुपए का प्रावधान है।
  • यात्रा बीमा की सुविधा केवल ई-टिकट पर ही उपलब्‍ध है।

तस्‍वीरों में देखिए टैल्‍गो ट्रेन को

Talgo high speed train

1 (47)IndiaTV Paisa

4 (36)IndiaTV Paisa

5 (32)IndiaTV Paisa

6 (22)IndiaTV Paisa

2 (40)IndiaTV Paisa

3 (38)IndiaTV Paisa

7 (12)IndiaTV Paisa

8 (11)IndiaTV Paisa

9 (6)IndiaTV Paisa

10 (7)IndiaTV Paisa

  • यदि यात्री बीमा का विकल्‍प चुनता है तो प्रीमियम राशि अपनेआप टिकट मूल्‍य में जुड़ जाएगा।
  • टिकट बुकिंग और प्रीमियम का भुगतान करने के बाद स्क्रिन पर नोमिनेशन डिटेल्‍स को पूरा करने का मैसेज आता है।
  • IRCTC यह स्‍कीम आईसीआईसीआई लोबांर्ड, रॉयल सुंदरम और श्रीराम जनरल के साथ मिलकर चला रही है।
  • रेल दुर्घटना में यात्री की मृत्‍यु होने पर बीमा की 100 फीसदी राशि बीमा कंपनी द्वारा भुगतान की जाएगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा