1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IRDAI ने बीमा कंपनियों को अल्प अवधि की कोविड पॉलिसी मार्च 2022 तक बेचने की अनुमति दी

IRDAI ने बीमा कंपनियों को अल्प अवधि की कोविड पॉलिसी मार्च 2022 तक बेचने की अनुमति दी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 13, 2021 11:21 pm IST,  Updated : Sep 13, 2021 11:21 pm IST

बीमा नियामक इरडा ने सोमवार को बीमा कंपनियों को मार्च 2022 तक अल्प अवधि के लिये कोविड केंद्रित स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी बेचने और उनके नवीनीकरण की अनुमति दी है।

इरडा ने बीमा कंपनियों को अल्प अवधि की कोविड पॉलिसी मार्च 2022 तक बेचने की अनुमति दी- India TV Hindi
इरडा ने बीमा कंपनियों को अल्प अवधि की कोविड पॉलिसी मार्च 2022 तक बेचने की अनुमति दी Image Source : IRDAI

नई दिल्ली: बीमा नियामक इरडा ने सोमवार को बीमा कंपनियों को मार्च 2022 तक अल्प अवधि के लिये कोविड केंद्रित स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी बेचने और उनके नवीनीकरण की अनुमति दी है। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने पिछले साल सभी बीमा कंपनियों से स्वास्थ्य बीमा के रूप में अलग-अलग लाभ के साथ ‘कोरोना कवच’ और ‘कोरोना रक्षक’ पॉलिसी लाने को कहा था।

कई बीमा कंपनियां अल्पकालिक उत्पाद लेकर आई थीं, जो नियमित स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों की तुलना में कम प्रीमियम के कारण लोकप्रिय हो गईं। नियामक ने एक परिपत्र में कहा कि सभी बीमा कंपनियों को 31 मार्च 2022 तक अल्प अवधि वाले कोविड से जुड़ी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी पेश करने और उसके नवीनीकरण की अनुमति है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा