1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आईटीसी की नजर जूस बाजार पर, पांच साल में 20 प्रतिशत हिस्सा पर करेगी कब्जा

आईटीसी की नजर जूस बाजार पर, पांच साल में 20 प्रतिशत हिस्सा पर करेगी कब्जा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 10, 2017 08:42 pm IST,  Updated : Apr 10, 2017 08:48 pm IST

होटल, सिगरेट सहित विविध कारोबार करने वाले कंपनी आईटीसी की नजर अब पैकिंग में फलों के जूस बाजार पर है। कंपनी ने शिल्पा शेट्टी को ब्रांड एंबेस्डर बनाया है।

आईटीसी की नजर जूस बाजार पर, पांच साल में 20 प्रतिशत हिस्सा पर करेगी कब्जा- India TV Hindi
आईटीसी की नजर जूस बाजार पर, पांच साल में 20 प्रतिशत हिस्सा पर करेगी कब्जा

नई दिल्ली। तेल-साबुन, होटल, सिगरेट सहित विविध कारोबार करने वाले कंपनी आईटीसी की नजर अब पैकिंग में फलों के जूस बाजार पर है। कंपनी का इरादा अगले पांच साल में क्षेत्र के 20 प्रतिशत बाजार हिस्से पर कब्जा करने की है। आईटीसी ने शिल्पा शेट्टी को अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाया है। वर्तमान में पैकिंग में फलों के जूस का बाजार 2,500 करोड़ रुपए आंका गया है।

कंपनी अपने इस कारोबार के विस्तार के लिए कई तरह के कदम उठा रही है। नए स्वाद और स्थानीय फलों के जूस को बढ़ावा देकर कंपनी का इरादा देशभर में अपना नेटवर्क बढ़ाने का है।

कंपनी की जारी विज्ञप्ति के अनुसार उसने अपने बी-नेचुरल जूस और पैकेज्ड फ्रुट जूस कारोबार को बढ़ावा देने के लिए बॉलीवुड नायिका शिल्पा शेट्टी को अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाया है। कोलकाता की इस कंपनी ने अपनी लक्जरी चॉकलेट ब्रांड फेबेले को भी अब अपने होटलों से बाहर बाजार में उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। यह चॉकलेट अब तक केवल उसके होटलों में ही उपलब्ध है।

आईटीसी खाद्य विभाग के विभागीय प्रमुख कार्यकारी हेमंत मलिक ने कहा, हम हर साल दो से तीन प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी बढ़ाएंगे और अगले पांच साल में यह 18 से 20 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।

आईटीसी फलों के जूस के कारोबार में दो साल पहले उतरी थी और इस समय उसका इस क्षेत्र में सात प्रतिशत बाजार हिस्सा है। बाजार शोध करने वाली कंपनी नीलसेन के अनुसार पैकिंग में फलों के जूस का बाजार करीब 2,500 करोड़ रुपए का है और यह तेजी से बढ़ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा