1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना से निपटने के लिए ITC ने बनाया 150 करोड़ का फंड, गरीबों और गांवों तक पहुंचाएंगे मदद

कोरोना से निपटने के लिए ITC ने बनाया 150 करोड़ का फंड, गरीबों और गांवों तक पहुंचाएंगे मदद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 27, 2020 05:43 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 05:46 pm IST

कंपनी लोगों की मदद के लिए गांवों तक फैली सप्लाई चेन का भी इस्तेमाल करेगी

ITC Contingency fund for corona- India TV Hindi
ITC Contingency fund for corona

नई दिल्ली। रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने शुक्रवार को 150 करोड़ रुपये का एक फंड बनाने की घोषणा की। इस फंड का उपयोग कोरोना वायरस से निपटने के लिए और समाज के गरीब तबके को मदद पहुंचाने में किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी जिला स्वास्थ्य और ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशासन के साथ मिलकर मदद पहुंचाने का काम करेगी।

 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में इस संकट से निपटने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। हमें यह घोषणा करते हुये खुशी हो रही है कि आईटीसी इस चुनौती से निपटने के लिए 150 करोड़ रुपये का एक विशेष फंड बना रही है।  इस रकम का उपयोग प्राथमिक तौर पर समाज के हाशिए पर जी रहे गरीब तबके को मदद पहुंचाने के लिए किया जाएगा। वह इस महामारी से सबसे ज्यादा बुरी तरह प्रभावित हैं क्योंकि इससे उनकी आजीविका प्रभावित हुई है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल लॉकडाउन के दौरान देशभर में दवा, खाद्यान्न और अन्य अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले लोगों की सुरक्षा और बेहतरी के लिए किया जाएगा। उन्हें निजी सुरक्षा के लिए ‘सुरक्षा सूट’ और स्वच्छता से जुड़े उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही कंपनी गांवों तक फैली अपनी आपूर्ति श्रृंखला के माध्यम से सरकार की मदद करेगी। अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति बरकरार रखने के लिए कंपनी स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा