1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ITC बिहार में करेगी 500 करोड़ रुपए का निवेश, लाखों किसानों को होगा बड़ा फायदा

ITC बिहार में करेगी 500 करोड़ रुपए का निवेश, लाखों किसानों को होगा बड़ा फायदा

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Dec 31, 2017 10:58 am IST,  Updated : Dec 31, 2017 10:58 am IST

ITC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव पुरी बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से मिल कर राज्य में बिस्किट, नूडल्स, कुकीज व अन्य खाद्य उत्पाद के क्षेत्र में 500 करोड़ रुपए निवेश का प्रस्ताव दिया है।

ITC Products- India TV Hindi
ITC Products

पटना बिहार सरकार को देश की बड़ी कंपनी ITC ने 500 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव पुरी बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से मिल कर राज्य में बिस्किट, नूडल्स, कुकीज व अन्य खाद्य उत्पाद के क्षेत्र में 500 करोड़ रुपए निवेश का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए कंपनी ने सरकार से 60 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि ITC पिछले दिनों बिहार के सात जिलों - मुंगेर, समस्तीपुर, लखीसराय, बक्सर, भागलपुर, बेगूसराय और बांका - के किसानों से एक लाख मीट्रिक टन गेहूं और मक्का की खरीद की है। ITC उन्नत किस्म की अधिक ऊपज देने वाली फसलों की खेती, पशुओं के नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पादन को भी प्रोत्साहित कर रही है।

उन्होंने कहा कि ITC के सहयोग से बिहार के 325 गांवों के 1.25 लाख किसानों की 60 हजार एकड़ जमीन पर अधिक उपज देने वाले गेहूं की प्रजातियों की जीरो टिलेज से बुआई की गई है। ITC ने अपने फ्रूट जूस ब्रांड 'बी नेचुरल' के लिए डेढ़ हजार मीट्रिक टन लीची की खरीद के लिए सूबे के किसानों से समझौता किया है।

इसके अलावा कंपनी पांच जिलों के 1500 किसानों की 750 एकड़ जमीन पर आलू बीज की उम्दा किस्म को विकसित करने की परियोजना पर भी काम कर रही है।

ITC के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले चार वर्षो में वह बिहार में डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण और अन्य प्रक्षेत्रों में 400 करोड़ रुपए निवेश कर चुकी है। मुंगेर में 150 करोड़ रुपए की लागत से डेयरी स्थापित की गई है, जिसमें प्रतिदिन दो लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग की जाती है। इसके लिए 400 गांवों के 5,000 किसानों से दूध संग्रह किया जाता है।

ITC का प्रमुख ब्रांड 'आशीर्वाद स्वास्ति' घी मुंगेर डेयरी का ही उत्पाद है। इसके अलावा ITC तीन लाख पशुओं के नस्ल सुधार के लिए भी काम कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा