1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेंशनधारियों के लिए पोर्टल लॉन्च करेंगे जेटली, समस्याओं का तुरंत मिलेगा समाधान

पेंशनधारियों के लिए पोर्टल लॉन्च करेंगे जेटली, समस्याओं का तुरंत मिलेगा समाधान

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Sep 13, 2016 01:22 pm IST,  Updated : Sep 13, 2016 01:40 pm IST

अरुण जेटली सीजीए कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पेंशनधारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ‘पेंशनधारी सेवा पोर्टल ’ लॉन्च करेंगे।

Digital India: पेंशनधारियों के लिए पोर्टल लॉन्च करेंगे जेटली, समस्याओं का तुरंत मिलेगा समाधान- India TV Hindi
Digital India: पेंशनधारियों के लिए पोर्टल लॉन्च करेंगे जेटली, समस्याओं का तुरंत मिलेगा समाधान

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली बुधवार को महालेखा परीक्षक (सीजीए) कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पेंशनधारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ‘पेंशनधारी सेवा पोर्टल’ लॉन्च करेंगे। सीजीए कार्यालय के नए परिसर का नाम ‘महालेखा नियंत्रक भवन’ होगा। समारोह की अध्यक्षता वित्त राज्यमंत्री (व्यय) अर्जुन राम मेघवाल करेंगे। समारोह में मंत्रालयों के सचिव और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। पोर्टल से करीब 58 लाख लोगों को लाभ होगा

केंद्रीय वित्तमंत्री इस अवसर पर पेंशनधारी सेवा पोर्टल लांच करेंगे। यह महालेखा परीक्षक कार्यालय द्वारा शुरू की गई डिजिटल इंडिया की नई पहल है। यह पोर्टल केंद्रीय पेंशन लेखा कार्यालय (सीपीएओ) द्वारा विकसित किया गया है और इस पर पेंशन मामलों की स्थिति और केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों तथा बैंकों की पेंशन भुगतान प्रक्रियाओं की जानकारी मिलेगी। पेंशनधारी सेवा पोर्टल से पेंशन पाने वाले लोगों की शिकायतों का तेजी से समाधान होगा। इस अवसर पर महालेखा नियंत्रक परीक्षक कार्यालय और इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल ऑडिटर्स (आईआईए) के बीच सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

तस्वीरों में जानिए कैसे पता करें अपना PF बैलेंस

PF account gallery

indiatvpaisapfac (1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (4)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (5)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (6)IndiaTV Paisa

सहमति ज्ञापन का उद्देश्य भारत सरकार के मंत्रालयों और विभागों की आंतरिक लेखा प्रणाली को मजबूत बनाना है। नए भवन की डिजाइन और निर्माण का काम केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। यह भवन हरित भवन तथा ऊर्जा संरक्षण मानकों पर खरा है। सौर ऊर्जा का लाभ लेने के लिए ग्रिड एकीकृत सौर पैनल प्रणाली लगाने की योजना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा