1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जेट एयरवेज मात्र 899 रुपए में करा रही है हवाई सफर, 5 से 8 दिसंबर तक है यह ऑफर

जेट एयरवेज मात्र 899 रुपए में करा रही है हवाई सफर, 5 से 8 दिसंबर तक है यह ऑफर

 Written By: Manish Mishra
 Published : Dec 05, 2016 12:30 pm IST,  Updated : Dec 05, 2016 12:30 pm IST

जेट एयरवेज के ऑफर के तहत हवाई यात्रा का न्‍यूनतम किराया 899 रुपए तय किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह ऑफर 5 दिसंबर से 8 दिसंबर 2016 तक ही मान्य रहेगा।

#CheapAirFare : जेट एयरवेज मात्र 899 रुपए में करा रही है हवाई सफर, 5 से 8 दिसंबर तक है यह ऑफर- India TV Hindi
#CheapAirFare : जेट एयरवेज मात्र 899 रुपए में करा रही है हवाई सफर, 5 से 8 दिसंबर तक है यह ऑफर

नई दिल्‍ली। जेट एयरवेज ने हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए नया ग्लोबल सेल ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यात्रियों को अब अंतरराष्ट्रीय के साथ-साथ डोमेस्टिक फ्लाइट्स के इकॉनोमी क्लास के टिकटों पर भारी छूट दी जा रही है। इस ऑफर के तहत हवाई यात्रा का न्‍यूनतम किराया 899 रुपए तय किया गया है। कंपनी के मुताबिक दोनों ऑफर 5 दिसंबर से 8 दिसंबर 2016 तक ही मान्य रहेंंगे।

यह भी पढ़ें : RBI Policy Review: अगले हफ्ते आरबीआई ब्याज दरों में कर सकता है 0.25 फीसदी कटौती, कम होगी आपकी EMI

न्‍यूनतम अंतरराष्‍ट्रीय किराया 10,693 रुपए

  • जेट एयरवेज के नए ऑफर के तहत अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए एक टिकट का न्‍यूनतम किराया 10,693 रुपए से शुरु होगा।
  • इसके अलावा नया ऑफर इकॉनमी क्लास के टिकटों के लिए ही है।
  • जेट एयरवेज लगभग 66 अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राओं पर इस ऑफर के तहत भारी छूट दे रही है और यह कुछ चुंनिदा जगहों से ही फ्लाइट बोर्ड करने पर ही मिलेगा।
  • दिल्ली-दुबई इकॉनोमी क्लास की हवाई यात्रा का रिटर्न टिकट का किराया 17,183 रुपए है। ऐसे ही दिल्ली-सिंगापुर रिटर्न टिकट 21, 722 रुपए, दिल्ली-होंगकोंग रिटर्न टिकट 31, 744 रुपए और दिल्ली-पेरिस रिटर्न 33,703 रुपए और दिल्ली-लंदन रिटर्न 37, 730 रुपए है।
  • यह भारी छूट सिर्फ इकॉनमी क्लास के टिकटों पर मान्य है और इनकी खरीद 5 से 8 दिसंबर 2016 के बीच में ही करनी होगी।

यह भी पढ़ें : Weekly Report: नोटबंदी के बाद गोल्ड में 1900 रुपए की भारी गिरावट, चांदी हुई 3700 रुपए सस्ती

डोमेस्टिक फ्लाइट्य के किराए में ऐसे मिलेगी छूट

  • जेट एयरवेज अपने डोमेस्टिक फ्लाइट्स के इकॉनमी क्लास टिकटों पर भी भारी छूट दे रही है।
  • यह ऑफर जेट एयरवेज के डायरेक्ट डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर ही लागू होगा।
  • टिकट की खरीदारी यात्रा करने से न्यूनतम 15 दिन पहले खरीदनी होगी।
  • साथ ही यह ऑफर लिमिटेड सीट्स पर ही है। इसके अलावा ज्यादा जानकारी के लिए आप जेट एयरवेज की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा