1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को दिया अब तक का सबसे बड़ा तोहफा, स्‍टार के साथ किया क्रिकेट के लिए करार

रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को दिया अब तक का सबसे बड़ा तोहफा, स्‍टार के साथ किया क्रिकेट के लिए करार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 21, 2018 08:45 pm IST,  Updated : Sep 21, 2018 08:45 pm IST

टेलीकॉम सेक्‍टर की दिग्‍गज कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम ने स्‍टार इंडिया के साथ कंटेंट पार्टनरशिप के लिए पांच साल का करार किया है।

jio infocom director Akash Ambani- India TV Hindi
jio infocom director Akash Ambani Image Source : AKASH AMBANI

नई दिल्‍ली। टेलीकॉम सेक्‍टर की दिग्‍गज कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम ने स्‍टार इंडिया के साथ कंटेंट पार्टनरशिप के लिए पांच साल का करार किया है। इस करार के तहत जियो टीवी यूजर्स स्‍टार नेटवर्क पर प्रसारित होने वाले सभी क्रिकेट मैच का आनंद उठा सकेंगे।  

रिलायंस जियो ने शुक्रवार को जारी अपने एक बयान में कहा है कि जियो और स्‍टार मिलकर भारत में जियो टीवी और हॉटस्‍टार के यूजर्स को भारत में होने वाले सभी क्रिकेट मैचो की स्‍ट्रीमिंग उपलब्‍ध कराएंगे। इसके लिए रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड ने स्‍टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक करार पर हस्‍ताक्षर किए हैं।

जियो ने अपने बयान में आगे कहा है कि इस भागीदारी में टी-20, एक दिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय मैच, अंतरराष्‍ट्रीय टेस्‍ट क्रिकेट और बीसीसीआई के घेरलू प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।

इस भागीदारी पर बोलते हुए जियो के डायरेक्‍टर आकाश अंबानी ने कहा कि जियो लगातार अपने यूजर्स के लिए एक्‍सक्‍लूसिव कंटेंट पेश कर रही है। आगे आने वाले दिनों में जियो स्‍पोर्ट, एआर, वीआर जैसे क्षेत्रों में और बेहतर ग्राहक अनुभव लाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा