1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जियो के प्रवेश से एक साल में दरों में आ सकती है 10-15 फीसदी की गिरावट: फिच

जियो के प्रवेश से एक साल में दरों में आ सकती है 10-15 फीसदी की गिरावट: फिच

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Sep 05, 2016 05:42 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 05:42 pm IST

रिलायंस जियो की पूर्ण 4G सेवाएं शुरू होने के बाद मौजूदा ऑपरेटर्स को अपने ग्राहकों को कायम रखने के लिए दरों में कटौती करनी होगी।

RJio Effect: टेलीकॉम ऑपरेटर्स घटाएंगे 10-15 फीसदी तक दरें, ग्राहकों को कायम रखने की कवायद- India TV Hindi
RJio Effect: टेलीकॉम ऑपरेटर्स घटाएंगे 10-15 फीसदी तक दरें, ग्राहकों को कायम रखने की कवायद

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की पूर्ण 4G सेवाएं शुरू होने के बाद मौजूदा ऑपरेटर्स को अपने ग्राहकों को कायम रखने के लिए दरों में कटौती करनी होगी। फिच रेटिंग्स ने कहा कि इससे दरों में 10 से 15 फीसदी की कमी आएगी। फिच ने कहा, मौजूदा ऑपरेटर्स को अपने ग्राहकों को कायम रखने के लिए दरों में कटौती करनी होगी। हमारा अनुमान है कि एक साल में कंपनियां दरों में 10 से 15 फीसदी तक कटौती करेगी। फिच ने कहा कि रिलायंस जियो का प्रवेश साख की दृष्टि से मौजूदा ऑपरेटर्स के लिए नकारात्मक होगा। मुख्य रूप से छोटी दूरसंचार कंपनियों के लिए। इससे उद्योग में एकीकरण तेज होगा।

रिलायंस जियो की सेवाएं सभी संभावित 4जी आधारित हैंडसेट वाले ग्राहकों को आज से उपलब्ध हैं। कंपनी अपनी स्वागत पेशकश के तहत 31 दिसंबर तक मुफ्त वॉयस और डेटा की पेशकश कर रही है। इसके बाद कंपनी ने वॉयस कॉल जीवनभर के लिए नि:शुल्क देने की घोषणा की है। जबकि वह डेटा प्लान की पेशकश मौजूदा बाजार दरों के 20 प्रतिशत पर करेगी। फिच ने कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा से डेटा दरों पर ऐसे समय दबाव पड़ेगा जबकि डेटा की खपत बढ़ने के बीच कंपनियों को पूंजीगत खर्च बढ़ाना होगा क्योंकि सस्ते 4जी हैंडसेट उपलब्ध होंगे।

तस्वीरों में देखिए LYF के स्मार्टफोन

lyf Smart Phone

lyf-flamelyf-flame

lyf-5 lyf Smart Phone

lyf-3 lyf Smart Phone

lyf-4 lyf Smart Phone

lyf-2 lyf Smart Phone

lyf-1 lyf Smart Phone

फिच ने कहा कि जियो शुरूआती दो साल में घाटे में रहेगी। मौजूदा समय में सिर्फ पांच फीसदी ग्राहकों के पास 4G हैंडसेट हैं। लेकिन यह तस्वीर जल्द बदलेगी, क्योंकि 70 फीसदी नए हैंडसेट अब 4G के साथ आ रहे हैं। फिच का मानना है कि जियो के लिए अगले साल तक 2 से 3 करोड़ से अधिक ग्राहक और बाजार के राजस्व का 3 से 4 फीसदी से अधिक हासिल करने की संभावना नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा