1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टीसीएस के शेयरधारकों की बैठक कल, मिस्त्री को निदेशक मंडल से हटाने के प्रस्ताव पर होगा फैसला

टीसीएस के शेयरधारकों की बैठक कल, मिस्त्री को निदेशक मंडल से हटाने के प्रस्ताव पर होगा फैसला

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Dec 12, 2016 08:05 pm IST,  Updated : Dec 12, 2016 08:05 pm IST

टाटा घराने की सबसे प्रमुख कंपनियों में से एक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयरधारकों की असाधारण आम सभा (ईजीएम) कल होगी।

टीसीएस के शेयरधारकों की बैठक कल, मिस्त्री को निदेशक मंडल से हटाने के प्रस्ताव पर होगा फैसला- India TV Hindi
टीसीएस के शेयरधारकों की बैठक कल, मिस्त्री को निदेशक मंडल से हटाने के प्रस्ताव पर होगा फैसला

मुंबई। टाटा घराने की सबसे प्रमुख कंपनियों में से एक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयरधारकों की असाधारण आम सभा (ईजीएम) कल होगी। इसमें साइरस मिस्त्री को कंपनी के निदेशक पद से हटाने के प्रस्ताव पर फैसला होगा।

टाटा व मिस्त्री खेमे के लिए महत्वपूर्ण दिन

  • टीसीएस की इस ईजीएम को रतन टाटा व मिस्त्री खेमे के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  • समूह की धारक कंपनी टाटा संस ने 24 अक्टूबर को मिस्त्री को अप्रत्याशित ढंग से चेयरमैन पद से हटा दिया और रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त कर दिया।
  • इसके बाद से ही रतन टाटा व मिस्त्री खेमे में खींचतान चल रही है।
  • इस बीच टाटा इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों ने सोमवार को साइरस मिस्त्री को कंपनी के निदेशक व चेयरमैन पद से हटा दिया।
  • टीसीएस ने 17 नवंबर को कहा था कि कंपनी की प्रमुख अंशधारक टाटा संस के विशेष नोटिस पर उसने ईजीएम बुलाने का फैसला किया है।
  • ईजीएम के बाद टाटा इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में केआरएस जामवाल, आर भींगे, इरेना विट्ठल, आशीष धवन, एन श्रीनाथ और एफ एन सुबेदार शामिल हैं।

बाकी कंपनियों की ईजीएम इसी महीने

  • टाटा संस ने 10 नवंबर को मिस्त्री को टीसीएस के चेयरमैन पद से हटाकर उनकी जगह इशात हुसैन को चेयरमैन नियुक्त कर दिया था।
  • वह अब निदेशक पद से भी मिस्त्री कोे हटाना चाहती है।
  • इसके बाद इंडियन होटल्स की ईजीएम 20 दिसंबर को, टाटा स्टील की ईजीएम 21 दिसंबर को, टाटा मोटर्स की ईजीएम 22 दिसंबर, टाटा केमिकल्स की 23 दिसंबर को व टाटा पावर की ईजीएम 26 दिसंबर को होनी है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा