1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Jio के 303 वाले प्राइम प्लान से Airtel, Vodafone और Idea को लग सकती है 17 हजार करोड़ की चपत, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Jio के 303 वाले प्राइम प्लान से Airtel, Vodafone और Idea को लग सकती है 17 हजार करोड़ की चपत, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Mar 03, 2017 01:25 pm IST,  Updated : Mar 03, 2017 01:25 pm IST

Reliance Jio के हाल में शुरू किए गए 303 रुपए वाले प्राइम मेंबरशिप प्लान से Airtel, Idea और Vodafone की आय में 17 हजार करोड़ रुपए की गिरावट आ सकती है।

Jio के 303 वाले प्राइम प्लान से  Airtel, Vodafone और Idea को लग सकती है 17 हजार करोड़ की चपत, रिपोर्ट में हुआ खुलासा- India TV Hindi
Jio के 303 वाले प्राइम प्लान से Airtel, Vodafone और Idea को लग सकती है 17 हजार करोड़ की चपत, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

नई दिल्ली। Reliance Jio के हाल में शुरू किए गए 303 रुपए वाले प्राइम मेंबरशिप प्लान से Airtel , Idea और Vodafone की आय में 17 हजार करोड़ रुपए की गिरावट आ सकती है। ब्रोकरेज हाउस कोटक सिक्युरिटी की जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर Jio का प्राइम मेंबर वाला प्लान हिट हो गया है तो एक साल के दौरान टेलीकॉम इंडस्ट्रीज की दिग्गज कंपनियों को बड़ा नुकसान होगा।

यह भी पढ़े:5G नेटवर्क के लिए रिलायंस जियो और सैमसंग ने मिलाया हाथ, 2020 से पहले भारत में हो सकता है लॉन्‍च

हिट हुआ प्लान तो कंपनियों को लगेगी बड़ी चपत

  • इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का मानना है कि जियो प्राइम का 303 रुपए में 28 GB 4G डेटा प्लान, फ्री वॉइस कॉलिंग वाला प्लान किसी भी दूसरे नेटवर्क से बेहतर है।
  • ब्रोकरेज फर्म कोटक के अनुमान के मुताबिक जियो प्राइम से इंडस्ट्री के रेवन्यू में 10-15 फीसदी की गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़े: Airtel के चेयरमैन मित्‍तल ने कहा : जियो की दरें आक्रामक, ज्यादा टिकने वाली नहीं

17 हजार करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका

  • कोटक के आंकलन के मुताबिक टेलिकॉम इंडस्ट्री का रेवेन्यू सालभर  1,57,200 करोड़ रुपए पर आ सकता है, वहीं वित्त वर्ष 2017 का रेवेन्यू 1,74,000 करोड़ अनुमानित है।

Jio की चुनौती से निपट लेगी Airtel

  • ब्रोकरेज क्रेडिट सुइस का मानना है कि भारतीय टेलिकॉम सेक्टर का लीडर भारती एयरटेल जल्द ही रिलायंस जियो जैसे ऑफर्स की बराबरी कर लेगा।
  • सुइस का कहना है, जियो के फ्री ऑफर्स की बराबरी करने का कोई मतलब नहीं है लेकिन हमारा मानना है कि भारती एयरटेल ने यह फैसला कर लिया होगा कि वह जियो के पेड ऑफर्स की बराबरी कर लेगा।

CLSA ने भी माना Airtel में है दम

  • ब्रोकरेज हाउस CLSA का भी मानना है कि Jio की चुनौती को Bharti Airtelआसानी से झेल सकती है।
  • कंपनी को बाजार में पहले से अपनी मजबूत पकड़, बेहतर एग्जिक्यूशन, बड़ी कैपेसिटी स्पेक्ट्रम होल्डिंग से फायदा होगा।
  • एयरटेल को इसके साथ ही 4G पर हुए कैपिटल इनवेस्टमेंट और डेटा नेटवर्क एक्सपैंशन के मोर्चे पर करीबी कॉम्पिटिटर्स वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर पर मिली बढ़त से मदद मिलेगी।

Airtel ने की पूरी तैयारी

  • भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने हाल में कहा था कि जियो के रेट्स टिक नहीं पाएंगे।
  • प्रतिस्पार्धा में आगे बढ़ते हुए एयरटेल 145 रुपए और 349 रुपए के प्लान ला चुका है।
  • जिसमें एक महीने के लिए 14 जीबी डेटा, फ्री वॉइस कॉल्स जैसे लुभावने ऑफर्स दिए गए हैं।
  • आइडिया भी रेस में बने रहने के लिए 348 रुपए का प्लान लाया है जिसमें एक महीने के लिए 14 जीबी डेटा के साथ फ्री वॉइस कॉलिंग है।

Idea और Vodafone को होगा नुकसान

  • ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि देश की दूसरे नंबर की टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया और तीसरी सबसे बड़ी कंपनी आइडिया सेल्युलर को कुछ मार्केट शेयर से हाथ धोना पड़ सकता है।
  • इसकी वजह यह है कि इन दोनों के पास भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के मुकाबले सीमित डेटा स्पेक्ट्रम होल्डिंग है।
  • इनके उलट, मार्केट लीडर भारती एयरटेल अपने स्पेक्ट्रम और एग्जिक्यूशन के मामले में बढ़त से फिस्कल ईयर 2017-19 के दौरान 9 फीसदी एबिट्डा दर्ज कर सकती है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा