1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिसंबर के लिए जीएसटीआर-3बी फाइल करने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 22 जनवरी तक दाखिल कर सकते हैं रिटर्न

दिसंबर के लिए जीएसटीआर-3बी फाइल करने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 22 जनवरी तक दाखिल कर सकते हैं रिटर्न

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jan 21, 2018 12:46 pm IST,  Updated : Jan 21, 2018 12:46 pm IST

केंद्र सरकार ने दिसंबर के लिए जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ाकर 22 जनवरी कर दी है। राजस्व विभाग ने इसकी जानकारी दी।

GST Return Filing- India TV Hindi
GST Return Filing

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने दिसंबर के लिए जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ाकर 22 जनवरी कर दी है। राजस्व विभाग ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले दिसंबर के लिए जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी थी।

केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क बोर्ड (CBEC) ने ट्वीट में कहा कि दिसंबर 2017 के लिए जीएसटीआर-3बी रिटर्न फॉर्म दायर करने की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ाकर 22 जनवरी 2018 कर दी गई है। सीबीईसी पहले ही जनवरी, फरवरी और मार्च महीनों के लिए रिटर्न दायर करने की तारीखें पहले ही अधिसूचित कर चुका है।

एक जुलाई को वस्‍तु एवं सेवा कर लागू होने के बाद सीबीईसी द्वारा शुरू किया गया जीएसटीआर-3बी एक सरल रिटर्न फॉर्म है। इसमें बिक्री आपूर्ति और खरीद आपूर्ति का आंकड़ा भरना होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा