1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लॉकहीड मार्टिन ने दिया भारत में लड़ाकू विमान बनाने का प्रस्ताव, भारत में ही बनाएगी एफ-16

लॉकहीड मार्टिन ने दिया भारत में लड़ाकू विमान बनाने का प्रस्ताव, भारत में ही बनाएगी एफ-16

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jan 21, 2018 12:37 pm IST,  Updated : Jan 21, 2018 12:37 pm IST

रक्षा क्षेत्र की अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने अपने एफ-16 लड़ाकू विमान का उत्पादन भारत में उसकी वायुसेना की जरूरतों के अनुरूप करने का प्रस्ताव रखा है।

Lockheed Martin F-16 Fighter Jet- India TV Hindi
Lockheed Martin F-16 Fighter Jet

वाशिंगटन रक्षा क्षेत्र की अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने अपने एफ-16 लड़ाकू विमान का उत्पादन भारत में उसकी वायुसेना की जरूरतों के अनुरूप करने का प्रस्ताव रखा है। कंपनी के उपाध्यक्ष (रणनीति एवं कारोबार विकास) विवेक लाल ने कहा कि हमारी योजना अंतरराष्ट्रीय युद्धक विमान विनिर्माण क्षेत्र के शब्दकोष में दो नए शब्द ‘भारत’ और ‘विशेष’ जोड़ने की है। उन्होंने कहा कि भारत को ध्यान में रखकर भारत में लड़ाकू विमान का उत्पादन विशिष्ट होगा, कुछ ऐसा जो अभी तक किसी भी लड़ाकू विमान निर्माता ने प्रस्तुत नहीं किया होगा।

लाल ने कहा कि भारत केंद्रित लड़ाकू विमान के कार्यक्रम का आकार तथा इसकी संभावना व सफलता भारतीय उद्योग को अप्रत्याशित विनिर्माण का फायदा उठाने का मौका देगा। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय उद्योग को विश्व के सबसे बड़े लड़ाकू विमान नेटवर्क से जुड़ने का मौका मिलेगा। लाल ने कहा कि हम एसेंबली लाइन से कहीं अधिक बनाने को इच्छुक हैं।

लाल ने दावा किया कि चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान बनाने वाली कोई भी कंपनी लॉकहीड के युद्धक अनुभव तथा परिचालन दक्षता के आस-पास नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत को जिस लड़ाकू विमान की पेशकश की जा रही है वह सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमान है। उन्होंने कहा कि एफ-16 के तीनों संस्करण एक इंजन वाले हैं।

लाल ने कहा कि भारत केंद्रित प्रस्तावित परियोजना में इस्तेमाल की जाने वाली अधिकांश प्रणालियां एफ-22 और एफ-35 के अनुभवों पर आधारित होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा