1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LPG ग्राहकों को एक और बड़ा झटका, आज गैस सिलेंडर के दाम में फिर बढ़त

LPG ग्राहकों को एक और बड़ा झटका, आज गैस सिलेंडर के दाम में फिर बढ़त

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 01, 2021 10:18 am IST,  Updated : Mar 06, 2021 03:59 pm IST

इंडेन गैस ने पहली मार्च से एलपीजी गैस की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। ताजा वृद्धि के बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत कीमत 819 हो गई है।

LPG ग्राहकों को एक और बड़ा...- India TV Hindi
LPG ग्राहकों को एक और बड़ा झटका, आज गैस सिलेंडर के दाम में फिर बढ़त

नई दिल्‍ली। तेल कंपनियों ने एक बार फिर रसोई गैस की कीमतों में इजाफा कर दिया है। पिछले 4 दिनों में ये दूसरी बढ़त है। देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की एलपीजी ईकाई इंडेन गैस ने पहली मार्च  से एलपीजी गैस की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। ताजा वृद्धि के बाद दिल्ली में एलपीजी की कीमत 819 रुपये हो गई है। जबकि एक महीने पहले दिल्ली में रसोई गैस 719 रुपये में मिल रही थी। आमतौर पर गैस कंपनियां महीने के पहले दिन गैस की नई कीमतें निर्धारित करती हैं।

क्या हैं रसोई गैस की नई कीमतें

  • इंडियन ऑयल की बेवसाइट के मुताबिक 1 मार्च, 2021 से दिल्‍ली में 14.2 किलोग्राम बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 819 रुपये है। वेबसाइट के मुताबिक 15 फरवरी को ये दर 769 रुपये थी।
  • वहीं मुंबई में भी कीमत 819 रुपये है। 15 फरवरी को ये कीमत 769 रुपये पर थी।
  •  वहीं वेबसाइट के मुताबिक कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 845.5 रुपये है। जो कि 15 फरवरी को 795.50 रुपये के स्तर पर थी।
  •  वहीं चेन्नई में कीमत 835 रुपये के स्तर पर है। जो कि 15 फरवरी को 785 रुपये के स्तर पर थी।

4 दिन में दूसरी बार बढ़त

इससे पहले 25 फरवरी को कीमतों में 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़त देखने को मिली थी। जो कि फरवरी के महीने में तीसरी बढ़त थी। बीते महीने 14 फरवरी और 4 फरवरी को भी कीमतों में बढ़त दर्ज की गई थी। यानि की बढ़त के साथ बीते एक महीने में 4 बार कीमतें बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत, जानिए आज क्या हैं भाव

आज पेट्रोल और डीजल कीमतों में राहत

रसोई गैस में बढ़त के बीच आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये लगातार दूसरा दिन रहा जब कीमतें नहीं बदली। सरकार ने हाल ही में संकेत दिए हैं कि अगले एक महीने के अंदर कीमतों में राहत मिल सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

LPG