1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एलएंडटी फाइनेंस ने 500 से अधिक कर्मचारियों को किया बर्खास्त

एलएंडटी फाइनेंस ने 500 से अधिक कर्मचारियों को किया बर्खास्त

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 03, 2016 09:14 am IST,  Updated : May 03, 2016 09:14 am IST

एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स ने खराब प्रदर्शन की वजह से अपने 500 से अधिक कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमा दी है यानी उन्हें बर्खास्त कर दिया है।

एलएंडटी फाइनेंस ने 500 से अधिक कर्मचारियों को किया बर्खास्त, खराब प्रदर्शन को बताया वजह- India TV Hindi
एलएंडटी फाइनेंस ने 500 से अधिक कर्मचारियों को किया बर्खास्त, खराब प्रदर्शन को बताया वजह

मुंबई। देश की प्रमुख लोन देने वाली बड़ी कंपनी एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स ने खराब प्रदर्शन की वजह से अपने 500 से अधिक कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमा दी है यानी उन्हें बर्खास्त कर दिया है। कंपनी की ग्रामीण बाजारों में प्रमुख रूप से उपस्थिति है, लेकिन दबाव की वजह से वह अपनी पहुंच को घटा रही है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वाई एम देवस्थली ने इसे विभिन्न क्षेत्रों से कर्मचारियों को उनके खराब प्रदर्शन की वजह से अलग करना बताया।

देवस्थली ने ग्रामीण क्षेत्र में और दबाव के लिए चेताते हुए कहा कि अगले पांच से छह महीने में कृषि क्षेत्र में कुछ दबाव देखने को मिल सकता है। इस साल की दूसरी छमाही में ही स्थिति में कुछ सुधार होगा, वह भी तब जब मानसून सामान्य रहता है। देवस्थली ने कहा, हमने यह किया है कि उनके प्रदर्शन की समीक्षा की और उसके आधार पर विभिन्न क्षेत्रों से 500 से अधिक कर्मचारियों को हटाया है। इसमें खुदरा, ग्रामीण और अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

देवस्थली ने जिक्र किया कि लगातार मानसून कमजोर रहने की वजह से ग्रामीण क्षेत्र काफी दबाव झेल रहा है। देश के कई इलाकों में सूखे की वजह से किसान कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं। ट्रैक्टरों की मांग भी घट रही है। हालांकि इस साल देश में मानसून सामान्य से अधिक रहने की संभावना है ऐसे कंपनी का लोन कारोबार बढ़ सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा