1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एलएंडटी इन्फोटेक को आईपीओ लाने के लिए सेबी की हरी झंडी

एलएंडटी इन्फोटेक को आईपीओ लाने के लिए सेबी की हरी झंडी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 23, 2016 09:51 pm IST,  Updated : May 23, 2016 09:51 pm IST

इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुर्बो की इकाई एलएंडटी इन्फोटेक को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है।

एलएंडटी इन्फोटेक को आईपीओ लाने के लिए सेबी की हरी झंडी, 450 करोड़ रुपए जुटाएगी कंपनी- India TV Hindi
एलएंडटी इन्फोटेक को आईपीओ लाने के लिए सेबी की हरी झंडी, 450 करोड़ रुपए जुटाएगी कंपनी

नई दिल्ली। इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुर्बो की इकाई एलएंडटी इन्फोटेक को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने सेबी के पास अप्रैल में दस्तावेजों का मसौदा जमा कराया था। सेबी ने इस संबंध में 20 मई को अपनी अंतिम टिप्पणी दी जो किसी भी कंपनी द्वारा आईपीओ लाने के लिए आवश्यक है।’

एलएंडटी आईपीओ के तहत अपनी अनुषंगी के 1,75,00,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश करेगी। इस आईपीओ का प्रबंधन कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया और आईसीआईसीआई सिक्योरटीज कर रही हैं।

इसी बीच सेबी ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी एचपीएल इलेक्टि्रक एंड पावर लिमिटेड को भी 450 करोड़ रपये का आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है। इस आईपीओ के तहत कंपनी 42 लाख इक्विटी शेयरों की पेशकश करेगी।

यह भी पढ़ें- जबांग की मूल कंपनी को मिला 30 करोड़ यूरो का निवेश, मूल्यांकन में आई एक तिहाई कमी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा