सिंधुदुर्ग। दवा कंपनी ल्यूपिन की कॉरपॉरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) शाखा ल्यूपिन फाउंडेशन तीन जिलों को 2022 तक गरीबी मुक्त बनाने के लिए गोद लेगी। इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का एक-एक जिला शामिल है। ल्यूपिन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक सीताराम गुप्ता ने कहा कि हम जिला विकास कार्यक्रम के तहत राजस्थान के धौलपुर, महाराष्ट्र के नंदुरबार और मध्य प्रदेश के विदिशा को 2022 तक गरीबी मुक्त बनाने के लिए गोद लेंगे।
Related Stories
उन्होंने कहा कि इन जिलों की पहचान नीति आयोग द्वारा पिछड़े जिलों के रूपांतरण के लिए गयी है और इसके विकास का जिम्मा ल्यूपिन फाउंडेशन को दिया गया है।
इन जिलों में निवेश को लेकर पूछने पर गुप्ता ने कहा कि कंपनी नियामकीय जरूरतों से अधिक निवेश कर सकती है और अगर अतिरिक्त पूंजी की आवश्यकता हुई तो नाबार्ड से पूंजी जुटाएगी।