1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सी-प्लेन के पुर्जे तैयार करेगा महिंद्रा डिफेंस, जापान की कंपनी के साथ किया करार

सी-प्लेन के पुर्जे तैयार करेगा महिंद्रा डिफेंस, जापान की कंपनी के साथ किया करार

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Apr 11, 2018 12:05 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 12:05 pm IST

महिंद्रा डिफेंस और जापान की शिनमेवा इंडस्ट्रीज के बीच यह करार पानी और जमीन पर लेंडिंग करने वाले US-2 नाम के जहाज के लिए किया गया है

Mahindra Defence and Shinmaywa Industries- India TV Hindi
Mahindra Defence and Shinmaywa Industries join hands for US-2 amphibious aircraft

नई दिल्ली। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान जिस सी प्लेन का इस्तेमाल करके अंबाजी के मंदिर में दर्शन के लिए गए थे उसी तरह के सी प्लेन के पुर्जों को अब भारात में बनाया जाएगा। इसके लिए भारतीय कंपनी महिंद्रा डिफेंस ने जापान की कंपनी शिनमेवा इंडस्ट्रीज के साथ करार किया है। यह करार पानी और जमीन पर लेंडिंग करने वाले US-2 नाम के जहाज के लिए किया गया है। यह करार चेन्नई में चल रहै डिफेंस एक्सपो 2018 के दौरान हुआ है।

महिंद्रा डिफेंस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक दोनो कंपनियों के बीच हुए करार के तहत US-2 जहाज के मुख्य हिस्सों की असेंबलिंग, उनकी मैन्युफैक्चरिंग और एमआरओ सर्विस के लिए किया गया है। US-2 जहाज का निर्माण जापान की कंपनी शिनमेवा इंडस्ट्रीज ही करती है।

महींद्रा डिफेंस के मुताबिक भारत और जापान इस जहाज को भारतीय नेवी में शामिल करने के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं है और इसपर बातचीत हो रही है। जापान के समुद्री रक्षा दल भी इस जहाज का इस्तेमाल करते हैं। जहाज का इस्तेमाल इकोनॉमिक जोन की सुरक्षा, निगरानी तथा खोज और बचाव अभियान में किया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा