1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फेरारी और रोल्स रॉयस जैसी डिजाइनर होंगी महिंद्रा की कारें, 370 करोड़ में पिनिनफैरिना का किया अधिग्रहण

फेरारी और रोल्स रॉयस जैसी डिजाइनर होंगी महिंद्रा की कारें, 370 करोड़ में पिनिनफैरिना का किया अधिग्रहण

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Dec 15, 2015 01:10 pm IST,  Updated : Dec 15, 2015 01:10 pm IST

महिंद्रा ग्रुप ने इटली की ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल डिजाइन कंपनी पिनिनफैरिना का लगभग पांच करोड़ यूरो (370 करोड़ रुपए) में अधिग्रहण करने की घोषणा की है।

फेरारी और रोल्स रॉयस जैसी डिजाइनर होंगी महिंद्रा की कारें, 370 करोड़ में पिनिनफैरिना का किया अधिग्रहण- India TV Hindi
फेरारी और रोल्स रॉयस जैसी डिजाइनर होंगी महिंद्रा की कारें, 370 करोड़ में पिनिनफैरिना का किया अधिग्रहण

मुंबई। महिंद्रा ग्रुप ने इटली की ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल डिजाइन कंपनी पिनिनफैरिना का लगभग पांच करोड़ यूरो (370 करोड़ रुपए) में अधिग्रहण करने की घोषणा की है। इसके लिए दोनों पक्षों में कई माह तक वार्ता हुई। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि यह अधिग्रहण विशेष कंपनी (एसपीवी) के जरिए किया जाएगा। समूह की दो कंपनियों टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के पास इस कंपनी की क्रमश: 60 और 40 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी।

फेरारी और मसेराती जैसी डिजाइनर होंगी महिंद्रा की कारें

समझौते के तहत टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा पिनिनफैरिना के 76.06 फीसदी शेयर मौजूदा शेयरधारकों पिनकार एसआरएल से 1.1 यूरो प्रति शेयर के मूल्य पर खरीदेंगे। एक्सपर्ट मानते है कि पिनिनफैरिना के अधिग्रहण के बाद महिंद्रा की कारों का डिजाइन बदल सकता है। पिनिनफैरिना पिछले 85 वर्षों से अपनी कार डिजाइन के लिए मशहूर है। कंपनी ने फेरारी, मसेराती, रोल्स रॉयस और कैडिलैक, अल्फा रोमियो और प्यूजो के दुनिया बड़ी कार कंपनियों के लिए डिजाइन बनाने का काम करती है। संयुक्त बयान में कहा गया कि इस अधिग्रहण से टेक महिंद्रा को उत्पाद अवधारणा और डिजाइन से प्रभावित करने का मौका मिलेगा।

11 साल में 10 बार घाटा

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने पांव ग्लोबल स्तर पर पसारना चाहती है। इसके तहत कंपनी ने 2011 में 2011 में Ssangyong में हिस्सा खरीदा था। वहीं, साल के शुरुआत में पीएसए प्यूजो की मोटरसाइकिल इकाई का अधिग्रहण किया है। कर्ज तले दबी पिनिनफेरिना को पिछले 11 साल में 10 बाजार नुकसान हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा