1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का निर्माण हुआ शुरू, मथुरा रिफाइनरी ने की सबसे पहले शुरुआत

10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का निर्माण हुआ शुरू, मथुरा रिफाइनरी ने की सबसे पहले शुरुआत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 01, 2019 10:15 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 10:15 pm IST

मथुरा रिफाइनरी के कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन मैनेजर सदरुद्दीन खान ने बताया कि मथुरा रिफाइनरी ने रविवार को इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का सफलतापूर्वक उत्पादन कर पहला बैच मथुरा मार्केटिंग टर्मिनल को सौंपा।

Mathura Refinery- India TV Hindi
Mathura Refinery Image Source : MATHURA REFINERY

मथुरा। भारतीय तेल निगम की मथुरा स्थित तेलशोधक कारखाने से देश में सबसे पहले दस प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का उत्पादन प्रारम्भ कर दिया है। सरकार बहुत लंबे समय से किसानों को उनकी उपज के बेहतर दाम उपलब्ध कराने एवं पेट्रोल चालित वाहनों में भी क्लीन फ्यूल शुरुआत करने के प्रयास कर रही थी। 

मथुरा रिफाइनरी के कॉरपोरेट कम्‍यूनिकेशन मैनेजर सदरुद्दीन खान ने बताया कि मथुरा रिफाइनरी ने रविवार को इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का सफलतापूर्वक उत्पादन कर पहला बैच मथुरा मार्केटिंग टर्मिनल को सौंपा। मार्केटिंग टर्मिनल द्वारा इस उत्पाद को बाजार तक पहुंचाया जाएगा। 

रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एलडब्ल्यू खोंगवीर ने पम्प का बटन दबाकर पहले बैच की सप्लाई की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के उत्पादन व भण्डारण के लिए रिफाइनरी में लगभग सात करोड़ की लागत से दो नए स्टोरेज टैंक, ट्रांसफर पम्प आदि तैयार किए गए हैं।

मथुरा रिफाइनरी ने सरकार की नीतियों का पालन करते हुए इथेनॉल के उपयोग को अपनाया है, जिससे क्लीन फ्यूल को बढ़ावा दिया जाएगा और जैविक ईंधन पर निर्भारता कम करने में मदद की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा