नई दिल्ली: हरियाणा की मशहूर डांसर और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। दिल्ली में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के घर पर सपना ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना चौधरी लंबे समय से कांग्रेस के संपर्क में थी। हाल ही में उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी।
Related Stories
सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरें भी आ रही हैं। वे कहां से चुनाव लड़ेंगी इस पर अभी तक तस्वीर साफ नहीं है।

sapna choudhary
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि वे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं।