1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. सीट बदले जाने से गिरिराज सिंह नाराज, अमित शाह से मिलने के लिए मांगा समय

सीट बदले जाने से गिरिराज सिंह नाराज, अमित शाह से मिलने के लिए मांगा समय

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2019 12:57 pm IST,  Updated : Mar 23, 2019 12:57 pm IST

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार एनडीए के महारथिय़ो का ऐलान हो गया है। 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है लेकिन कुछ बड़े नामों को झटका लगा है।

सीट बदले जाने से गिरिराज सिंह नाराज, अमित शाह से मिलने के लिए मांगा समय- India TV Hindi
सीट बदले जाने से गिरिराज सिंह नाराज, अमित शाह से मिलने के लिए मांगा समय

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए बिहार एनडीए के महारथियों का ऐलान हो गया है। 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है लेकिन कुछ बड़े नामों को झटका लगा है। गिरिराज सिंह को बीजेपी ने कैंडिडेट तो बनाया है लेकिन उनकी सीट बदल दी है। पार्टी ने उन्हें बेगूसराय से उम्मीदवार बनाया है। नवादा के बजाए बेगसराय से कैडिडेट बनाए जाने से गिरिराज सिंह नाराज है और उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने का समय मांगा है।

Related Stories

वहीं बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने गिरिराज सिंह के नाराज होने की खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि गिरिराज पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। वहीं गिरिराज सिंह इस सीट के एलजेपी के खाते में जाने पर अपनी नाराजगी पहले ही खुलकर जाहिर कर चुके हैं। गिरिराज सिंह ने नवादा सीट के एलजेपी के खाते में जाने पर एक बय़ान में कहा था,  'मुझे कोई उम्मीद नहीं थी। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा था कि आप जहां से चाहेंगे, वहां से लडेंगे।' 

यह पूछे जाने पर कि इसके लिए वह किसको जिम्मेवार मानते हैं, तो गिरीराज ने कहा था, ''मैं नहीं जानता। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष बताएंगे। गिरिराज से यह पूछे जाने पर कि क्या वे बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लडेंगे, तो उन्होंने कहा था, मैं कार्यकर्ता था, कार्यकर्ता हूं, कार्यकर्ता रहूंगा।

ये है बिहार एनडीए के उम्मीदवार की सूची

जदयू के उम्मीदवार: वाल्मिकीनगर - वैधनाथ प्रसाद महतो, सीतामढ़ी - डां वरुण कुमार, झंझारपुर - राम प्रीत मंडल, सुपौल - दिलेश्वर कमैत, किशनगंज - महमूद अशरफ, कटिहार - दुलाल चंद गोस्वामी, पूर्णिया - संतोष कुमार गोस्वामी, मधेपुरा - दिनेश चंद्र यादव, गोपालगंज - आलोक कुमार सुमन, भागलपुर - अजय कुमार मंडल, सीवान -  कविता सिंह, बांका - गिरीधारी यादव, मुंगेर - राजीव रंजन सिंह, नालंदा - कौशलेंद्र कुमार, काराकाट - महाबली सिंह, जहानाबाद - चंद्रवेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, गया - विजय कुमार मांझी

भाजपा के उम्मीदवार: पश्चिमी चंपारण-  डां संजय जयसवाल, पूर्वी चंपारण- राधा मोहन सिंह, शिवहर- श्रीमती रमा दैवी, मधुबनी- अशोक कुमार यादव, अररिया- प्रदीप सिंह, दरभंगा- गोपालजी ठाकुर, मुजफ्फरपुर,- अजय निषाद, महाराजगंज- जनार्दन सिंह, सारण - राजीव प्रताप रूड़ी, उजियारपुर- नित्यानंद राय, बेगूसराय- गिरिराज सिंह, पटना साहिब - रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र - काम कृपाल यादव, आरा - राजकुमार सिंह, बक्सर- अश्विनी कुमार चौबे, सासाराम- छेदी पासवान, औरंगाबाद- सुशील कुमार सिंह, 

लोजपा के उम्मीदवार: हाजीपुर - पशुपति कुमार पारस, जमुई - चिराग कुमार पासवान, समस्तीपुर - रामचंद्र पासवान, खगड़िया – बाद में ऐलान होगा, वैशाली - वीणा देवी, नवादा- चंदन सिंह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024