1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में पेश किया सरफेस प्रो-4 टैबलेट, कीमत 89,990 रुपए से 1,44,990 रुपए तक

माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में पेश किया सरफेस प्रो-4 टैबलेट, कीमत 89,990 रुपए से 1,44,990 रुपए तक

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 07, 2016 05:47 pm IST,  Updated : Jan 07, 2016 05:47 pm IST

टेक्‍नोलॉजी दिग्‍गज माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने गुरुवार को अपने बहुप्रतीक्षित नवीनतम संस्करण सरफेस प्रो-4 के साथ भारत में टैबलेट की सरफेस रेंज पेश की है।

माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में पेश किया सरफेस प्रो-4 टैबलेट, कीमत 89,990 रुपए से 1,44,990 रुपए तक- India TV Hindi
माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में पेश किया सरफेस प्रो-4 टैबलेट, कीमत 89,990 रुपए से 1,44,990 रुपए तक

नई दिल्‍ली। टेक्‍नोलॉजी दिग्‍गज माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने गुरुवार को अपने बहुप्रतीक्षित नवीनतम संस्करण सरफेस प्रो-4 के साथ भारत में टैबलेट की सरफेस रेंज पेश की है। सरफेस रेंज की कीमत 89,990 रुपए से शुरू होकर 1,44,990 रुपए तक है। पूर्ण रूप से माइक्रोसॉफ्ट ऑफि‍स पर चलने के लिए डिजाइन सरफेस प्रो-4 में विंडोज हेलो, सरफेस पेन, माइक्रोसॉफ्ट एज और कोरटाना शामिल हैं।

कंपनी इसे ऑनलाइन मार्केट प्‍लेस अमेजन पर बेचेगी। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट ओमनी चैनल का रास्‍ता भी अपनाएगी, जहां उपभोक्‍ता एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु के चुनिंदा माइक्रोसॉफ्टा प्रायोरिटी रिसेलर्स के पास जाकर डेमो देख सकेंगे और अपने सरफेस प्रो 4 की प्री-बुकिंग अमेजन के जरिये करवा सकेंगे। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के चेयरमैन भास्कर प्रमाणिक ने बताया कि बहुप्रतीक्षित टैबलेट सरफेस प्रो 4 अब भारत में उपलब्ध है। यह उन लोगों के लिए आदर्श पसंद है जो उपकरण को कहीं भी ले जाने को प्राथमिकता देते हैं और साथ ही जबरदस्त निष्पादन चाहते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 4 टैबलेट 12.3 इंच के डिसप्ले के साथ है और यह विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर करता है। यह तीन इंटेल प्रोसेसर विकल्पों आई3, आई5 और आई7 के साथ उपलब्ध है। लोग 4जीबी और 8जीबी रैम और 128जीबी व 256जीबी के स्टोरेज का विकल्प चुन सकते हैं। सरफेस प्रो 4 में यूएसबी 3.0 पोर्ट, कार्ड रीडर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट और 8 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा लगा हुआ है। यह बहुत पतला, हल्‍का और पावरफुल टैबलेट हैं, जो लैपटॉप की जगह ले सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा