1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मूडीज ने यस बैंक की आस्तियों की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया

मूडीज ने यस बैंक की आस्तियों की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया

 Published : Jul 19, 2016 08:44 am IST,  Updated : Jul 19, 2016 08:44 am IST

मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने कहा कि यस बैंक के खातों में कॉरपोरेट ऋण की अधिकता के कारण इस निजी बैंक की आस्ति गुणवत्ता में और गिरावट आ सकती है।

मूडीज ने यस बैंक के कॉरपोरेट लोन पर जताई चिंता, एसेट क्‍वालिटी में गिरावट की संभावना- India TV Hindi
मूडीज ने यस बैंक के कॉरपोरेट लोन पर जताई चिंता, एसेट क्‍वालिटी में गिरावट की संभावना

नई दिल्ली। मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने कहा कि यस बैंक के खातों में कॉरपोरेट ऋण की अधिकता के कारण इस निजी बैंक की एसेट क्‍वालिटी में और गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही मूडीज ने कहा है कि बैंक खुदरा परिचालन में विस्तार करेगा तो उसके समक्ष परिचालनगत चुनौतियां आ सकती हैं। मूडीज ने यस बैंक पर अपनी ताजा राय में उक्त बात कही है। इसके अनुसार, ऊंचे सघनता जोखिम और कॉरपोरेट ऋणों की बहुलता को ध्यान में रखते हुए हम एसेट क्‍वालिटी को लेकर चिंतित हैं तथा भारतीय कंपनियों पर दबाव को देखते हुए इसमें और गिरावट अपेक्षाग्त है।

इसके अनुसार बैंक की एसेट क्‍वालिटी में हाल ही की तिमाहियों में गिरावट आई है। बैंक का सकल गैर निष्पादित ऋण 139 फीसदी बढ़कर 2015-16 में 750 करोड़ रुपये हो गया जो कि एक साल पहले 310 करोड़ रुपये था।

बैंकों को आंख मूंदकर CBI, CVC की कार्रवाई से राहत देने के पक्ष में नहीं राजन

बैंकों की CBI, CVC जैसी एजेंसियों की निगरानी से छूट दिए जाने की मांग के बीच रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि पूरी तरह आंख मूंदकर तो राहत नहीं दी जा सकती। हालांकि, यह महसूस किया गया कि कर्ज देने का निर्णय उचित जांच पड़ताल के बाद किया गया है तो ऐसे मामले में जरुर संरक्षण दिया जाएगा। राजन ने कहा, मेरा मानना है कि बैंक अधिकारियों ने इस बारे में अपनी चिंता जताई है कि पूरी निष्ठा के साथ जो काम किया गया ऐसे मामलों में उन्हें कारवाई के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।

सरकारी बैंकों को बैलेंस शीट सुधारने के लिए 1.2 लाख करोड़ रुपए की जरूरत, सरकार को बढ़ानी होगी मदद

ब्याज दर कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने से आर्थिक ग्रोथ और साख का स्वरूप बदलेगा: मूडीज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा