नई दिल्ली। केरल में बाढ़ की वजह से प्रभावित लोगों की मदद के लिए केंद्र और देश की ज्यादातर राज्य सरकारें तो मदद कर ही रही हैं लेकिन देश की जनता भी पीछे नहीं है। डिजिटल वॉलेट चलाने वाली कंपनी Paytm की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले 4 दिन के दौरान उसके प्लेटफॉर्म के जरिए देश की जनता ने बाढ़ राहत कोष के लिए 30 करोड़ रुपए की रकम भेज दी है।
Related Stories
Paytm ने केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 17 अगस्त को अभियान शुरू किया था और इस अभियान के तहत अबतक लगभग 12 लाख लोगों ने 30 करोड़ रुपए भेजे हैं। Paytm के जरिए भेजा जा रहा पैसा सीधे केरल के मुख्यमंत्री के आपदा राहत कोष में पहुंच रहा है।
अगर आप भी Patym का इस्तेमाल करते हैं और केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता करना चाहते हैं तो आप भी अपने खाते से Paytm के जरिए पैसा भेज सकते हैं। भेजे गए पैसों पर आयकर नियम 80 सी के तहत आयकर में छूट भी मिलती है।