Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुकेश अंबानी बने दुनिया के 15वें धनी व्यक्ति, Walmart के जिम और रॉब वॉल्टन को पछाड़ा

मुकेश अंबानी बने दुनिया के 15वें धनी व्यक्ति, Walmart के जिम और रॉब वॉल्टन को पछाड़ा

Reported by: Manoj Kumar @kumarman145
Published : Jun 21, 2018 10:33 am IST, Updated : Jun 21, 2018 10:33 am IST

भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी अब दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी ने अमेरिकी रिटेल कंपनी Walmart के जिम वॉल्टन और रॉब वॉल्टन को पछाड़ा है। शेयर बाजार में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आई तेजी की वजह से उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है और वह इस स्थान तक पहुंचे हैं।

Mukesh Ambani become 15th richest person in world as share price of Reliance Industry rose to record- India TV Paisa

Mukesh Ambani become 15th richest person in world as share price of Reliance Industry rose to record high

नई दिल्ली। भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी अब दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी ने अमेरिकी रिटेल कंपनी Walmart के जिम वॉल्टन और रॉब वॉल्टन को पछाड़ा है। शेयर बाजार में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आई तेजी की वजह से उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है और वह इस स्थान तक पहुंचे हैं।

दुनियाभर के 500 सबसे धनी लोगों के इंडेक्स ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक गुरुवार को मुकेश अंबानी की संपत्ति 41.3 अरब डॉलर हो गई है और वह इंडेक्स में 15वें स्थान तक पहुंच गए हैं। इंडेक्स के मुताबिक Walmart के जिम वॉल्टन की संपत्ति भी 41.3 अरब डॉलर है लेकिन 2018 के दौरान उनकी संपत्ति में 4.77 अरब डॉलर की कमी आई है जिस वजह से उन्हें 16वें स्थान पर रखा गया है। 17वें स्थान पर भी Walmart के ही रॉब वॉल्टन हैं जिनकी संपत्ति 41 अरब डॉलर दर्ज की गई है।

हाल के दिनों में शेयर बाजार में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला है जिस वजह से कंपनी के बाजार मूल्य में बढ़ोतरी हुई है और मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी इजाफा दर्ज किया गया है। गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर का भाव 1031 रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया है और कंपनी का बाजार मूल्य भी 6.5 लाख करोड़ रुपए के पार हुआ है।

दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में पहले स्थान पर ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के सीईओ जेफ बेजोस का कब्जा बना हुआ है। जेफ बेजोस की संपत्ति 145 अरब डॉलर हो गई है, 2018 में ही बेजोस की संपत्ति में 45.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, यानि मुकेश अंबानी को जितनी संपत्ति कमाने में पूरी उम्र लगी है उतनी कमाई बेजोस ने 6 महीने से भी कम समय में कर ली है। अरबतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर 92.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स, तीसरे पर 81.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वॉरेन बुफे, चौथे पर 81.6 अरब डॉलर के साथ फेसबुक के मार्क ज़करबर्ग और पांचवें पर 74.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ स्पेन के रिटेल कारोबारी अमेंसियो ऑर्टेगा हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement