1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Forbes List : एशिया में सबसे अमीर है मुकेश अंबानी का परिवार, दूसरे स्‍थान पर है सैमसंग कंपनी का ली परिवार

Forbes List : एशिया में सबसे अमीर है मुकेश अंबानी का परिवार, दूसरे स्‍थान पर है सैमसंग कंपनी का ली परिवार

 Written By: Manish Mishra
 Published : Nov 16, 2017 01:36 pm IST,  Updated : Nov 16, 2017 01:36 pm IST

रिलायंस ग्रुप के प्रमुख मुकेश अंबानी का परिवार एशिया का सबसे अमीर परिवार है। उनके परिवार की नेटवर्थ 1,241 अरब रुपए से बढ़कर लगभग 2,926 अरब रुपए हो गई है

Forbes List : एशिया में सबसे अमीर है मुकेश अंबानी का परिवार, दूसरे स्‍थान पर है सैमसंग कंपनी का ली परिवार- India TV Hindi
Forbes List : एशिया में सबसे अमीर है मुकेश अंबानी का परिवार, दूसरे स्‍थान पर है सैमसंग कंपनी का ली परिवार

नई दिल्ली। रिलायंस ग्रुप के प्रमुख मुकेश अंबानी का परिवार एशिया का सबसे अमीर परिवार है। उनके परिवार की नेटवर्थ 19 अरब डॉलर (तकरीबन 1241 अरब रुपए) से बढ़कर 44.8 अरब डॉलर (लगभग 2926 अरब रुपए) हो गई है। उनके बाद दक्षिण कोरिया के सैमसंग कंपनी के ली परिवार का स्थान है। फोर्ब्स पत्रिका की एशिया के 50 सबसे अमीर परिवारों की सूची में यह बात कही गई है।

दक्षिण कोरिया के ली परिवार की संपत्ति 11.2 अरब डॉलर यानी 731.36 अरब रुपए बढ़कर 40.8 अरब डॉलर (2664.95 अरब रुपए) हो गई है। इसकी वजह सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों के मूल्य में पिछले एक साल में 75% का इजाफा होना है।

इस सूची में हांगकांग का कॉक परिवार तीसरे स्थान पर है। उसकी संपत्ति 40.4 अरब डॉलर यानी 2638.83 अरब रुपए है। इस परिवार के पास एशिया की सबसे अमीर रीयल एस्टेट कंपनी सन हुंग काई प्रॉपर्टीज का नियंत्रण है। थाईलैंड के चारोएन पोक्पहैंड समूह के प्रमुख चिआरावैनांट परिवार का इस सूची में चौथा स्थान है जिसकी कुल संपत्ति 36.6 अरब डॉलर यानी 2390.62 अरब रुपये है।

अंबानी परिवार इस सूची में शामिल इकलौता भारतीय परिवार है जो शीर्ष दस में शामिल है। इसके अलावा इस सूची में 19.2 अरब डॉलर (1254.10 अरब रुपए) की संपत्ति के साथ प्रेमजी परिवार 11वें स्थान पर, 18.8 अरब डॉलर (1227.97 अरब रुपए) की संपत्ति के साथ हिंदुजा परिवार 12वें स्थान पर, 17.2 अरब डॉलर (1123.46 अरब रुपए) की संपत्ति के साथ मित्तल परिवार 14वें स्थान पर, 16.1 अरब डॉलर (1051.61 अरब रुपए) की संपत्ति के साथ मिस्त्री परिवार 16वें स्थान पर और 14.1 अरब डॉलर (920.98 अरब रुपए) की संपत्ति के साथ बिड़ला परिवार 19वें स्थान पर है।

यह भी पढ़ें : SBI से भी सस्ता होमलोन दे रहा है यह सरकारी बैंक, सिर्फ 8.25% ब्याज पर मिल रहा है आवास ऋण

यह भी पढ़ें : ICICI और Paytm ने किया करार, 45 दिन तक बिना ब्याज के 20000 रुपए तक मिलेगी क्रेडिट लिमिट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा