1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गूगल के फाउंडर से भी ज्यादा अमीर बने मुकेश अंबानी, दुनिया के टॉप 5 अमीरों में जल्द हो सकते हैं शामिल

गूगल के फाउंडर से भी ज्यादा अमीर बने मुकेश अंबानी, दुनिया के टॉप 5 अमीरों में जल्द हो सकते हैं शामिल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 14, 2020 05:03 pm IST,  Updated : Jul 14, 2020 05:13 pm IST

जियो में बढ़ते निवेश की मदद से मुकेश अंबानी की संपत्ति में तेज उछाल

Mukesh Ambani- India TV Hindi
Mukesh Ambani Image Source : PTI

नई दिल्ली। जियो में निवेश के लिए लगी निवेशकों की कतार की मदद से एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी दुनिया के 5 सबसे अमीर लोगों में जल्द अपनी जगह बना सकते हैं। सिर्फ एक हफ्ते में ही मुकेश अंबानी ने दो अरबपतियों को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में छठा स्थान हासिल कर लिया है। Bloomberg की अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होने गूगल के के-फाउंडर लैरी पेज को पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में दौलत के मामले में उन्होने वॉरेन बफे को भी पीछे छोड़ दिया था। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में अंबानी इकलौते एशियाई है।

Bloomberg के मुताबिक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति एक दिन में 2.17 अरब डॉलर बढ़कर 72 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है। वहीं इसी अवधि में लैरी पैज की संपत्ति 1 अरब डॉलर से भी ज्यादा घटकर 71.6 अरब डॉलर रह गई है। जियो में लगातार जारी निवेश और कंपनी के कर्ज मुक्त होने की वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से अंबानी की संपत्ति में भी तेज उछाल बना हुआ है।

Bloomberg लिस्ट के मुताबिक फिलहाल अमेजन के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस 184 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। वहीं बिल और मेलेनिया गेट्स फाउंडेशन के को-फाउंडर बिल गेट्स दूसरे नंबर पर हैं इनकी कुल संपत्ति 115 अरब डॉलर है। तीसरे स्थान पर फ्रांस के अरबपति बर्नाड अर्नाल्ट हैं जिनकी कुल संपत्ति 94 अरब डॉलर से ज्यादा है। चौथे स्थान पर फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग हैं जिनकी संपत्ति 90 अरब डॉलर से ऊपर है। लॉस एंजिल्स क्लिपर्स के मालिक स्टीव बामर पांचवे स्थान पर हैं जिनकी कुल दौलत 74.6 अरब डॉलर है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा