1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नीरव मोदी को फ‍िर नहीं मिली राहत, लंदन कोर्ट ने हिरासत की अवधि 19 सितंबर तक बढ़ाई

नीरव मोदी को फ‍िर नहीं मिली राहत, लंदन कोर्ट ने हिरासत की अवधि 19 सितंबर तक बढ़ाई

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 22, 2019 04:42 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 04:42 pm IST

इससे पहले पिछली पेशी में मुख्य न्यायाधीश एम्मा अर्बथनॉट ने संकेत दिया था कि दोनों पक्ष प्रत्यर्पण के लिए प्रस्तावित पांच दिन की सुनवाई पर जल्दी ही सहमत हो सकते हैं।

Nirav Modi remanded to custody in UK prison until Sept 19- India TV Hindi
Nirav Modi remanded to custody in UK prison until Sept 19 Image Source : NIRAV MODI

लंदन। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत अवधि गुरुवार को 19 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में बंद है। वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत ने वीडियो लिंक के जरिये इस मामले की संक्षिप्त सुनवाई की।

नीरव मोदी करीब दो अरब डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामले में भारत में वांछित है। उसे मार्च में यहां गिरफ्तार किया गया था और वह तब से स्थानीय वैंड्सवर्थ कारावास में है। ब्रिटेन के कानून के आधार पर उसे हर चार सप्ताह के बाद हिरासत की अवधि को बढ़ाने के लिए अदालत में पेश किया जाता है।

इससे पहले पिछली पेशी में मुख्य न्यायाधीश एम्मा अर्बथनॉट ने संकेत दिया था कि दोनों पक्ष प्रत्यर्पण के लिए प्रस्तावित पांच दिन की सुनवाई पर जल्दी ही सहमत हो सकते हैं। यह सुनवाई भी वीडियो लिंक के जरिये ही हुई थी। अदालत इससे पहले कई बार नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है।

पिछले महीने ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने भी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। यह उसकी चौथी जमानत याचिका थी। उच्च न्यायालय द्वारा याचिका खारिज होने के बाद यह नीरव मोदी की दूसरी पेशी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा