1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सीतारमण ने कोविन मंच दूसरे देशों के साथ साझा करने की पेशकश की

सीतारमण ने कोविन मंच दूसरे देशों के साथ साझा करने की पेशकश की

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 10, 2021 08:19 pm IST,  Updated : Jul 10, 2021 08:19 pm IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कोविन मंच को अन्य देशों के साथ मुफ्त में साझा करने की पेशकश करते हुए कहा कि मानवीय जरूरतें व्यावसायिक लाभ से पहले आती हैं।

सीतारमण ने कोविन मंच दूसरे देशों के साथ साझा करने की पेशकश की - India TV Hindi
सीतारमण ने कोविन मंच दूसरे देशों के साथ साझा करने की पेशकश की  Image Source : PTI

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कोविन मंच को अन्य देशों के साथ मुफ्त में साझा करने की पेशकश करते हुए कहा कि मानवीय जरूरतें व्यावसायिक लाभ से पहले आती हैं। वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक के दूसरे दिन सीतारमण ने महामारी के दौरान समावेशी सेवा वितरण के साथ प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने में भारत के सफल अनुभव को साझा किया। 

एक ट्वीट में कहा गया, "वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी साझा की कि कैसे कोविन ऐप्लिकेशन ने हमारे टीकाकरण के स्तर एवं दायरे में कुशलता के साथ मदद की और भारत ने मानवीय जरूरतों को व्यावसायिक लाभ से पहले रखते हुए सभी देशों के लिए यह मंच मुफ्त में उपलब्ध कराया है।" बैठक के दौरान सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों की चर्चाएं अर्थव्यवस्था में सुधार, स्थायी वित्त और अंतरराष्ट्रीय कराधान के लिए नीतियों पर केंद्रित थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा