1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल-डीजल पर टैक्‍स घटाने पर सरकार का कोई विचार नहीं, आप चुकाते रहेंगे ज्‍यादा कीमत

पेट्रोल-डीजल पर टैक्‍स घटाने पर सरकार का कोई विचार नहीं, आप चुकाते रहेंगे ज्‍यादा कीमत

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 10, 2017 09:32 pm IST,  Updated : Mar 10, 2017 09:32 pm IST

सरकार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर टैक्‍स में किसी भी तरह की कटौती पर विचार नहीं किया जा रहा है। पेट्रोल और डीजल पर टैक्‍स घटाने का कोई भी प्रस्ताव नहीं है।

No Relief: पेट्रोल-डीजल पर टैक्‍स घटाने पर सरकार का कोई विचार नहीं, आप चुकाते रहेंगे ज्‍यादा कीमत- India TV Hindi
No Relief: पेट्रोल-डीजल पर टैक्‍स घटाने पर सरकार का कोई विचार नहीं, आप चुकाते रहेंगे ज्‍यादा कीमत

नई दिल्‍ली। सरकार ने शुक्रवार को संसद में कहा कि पेट्रोल-डीजल पर टैक्‍स में किसी भी तरह की कटौती पर विचार नहीं किया जा रहा है।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा,

पेट्रोल और डीजल पर टैक्‍स घटाने का कोई भी प्रस्ताव फिलहाल सरकार के पास विचाराधीन नहीं है।

  • गैरब्रांडेड पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क इस समय 21.48 रुपए प्रति लीटर है, और इसके अतिरिक्त छह रुपए प्रति लीटर सीमा शुल्क भी है। जबकि बेसिक सीमा शुल्क 2.5 प्रतिशत है।
  • ब्रांडेड पेट्रोल पर मौजूदा समय में केंद्रीय उत्पाद शुल्क 22.66 रुपए प्रति लीटर, इसके अतिरिक्त सीमा शुल्क छह रुपए प्रति लीटर है। जबकि बेसिक सीमा शुल्क 2.5 प्रतिशत है।
  • गैर ब्रांडेड डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क 17.33 रुपए प्रति लीटर, इसके अतिरिक्त छह रुपए प्रति लीटर सीमा शुल्क है। जबकि बेसिक सीमा शुल्क 2.5 प्रतिशत है।
  • ब्रांडेड डीजल पर मौजूदा समय में केंद्रीय उत्पाद शुल्क 19.69 रुपए प्रति लीटर, इसके अतिरिक्त छह रुपए प्रति लीटर सीमा शुल्क है। जबकि बेसिक सीमा शुल्क 2.5 प्रतिशत है।
  • पहली मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 71.14 रुपए प्रति लीटर थी, जबकि डीजल की कीमत 59.02 रुपए प्रति लीटर।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा