1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल-डीजल: 14 दिन बाद कीमतों की कटौती पर लगा ब्रेक, कच्चे तेल में स्थिरता का असर

पेट्रोल-डीजल: 14 दिन बाद कीमतों की कटौती पर लगा ब्रेक, कच्चे तेल में स्थिरता का असर

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jun 13, 2018 08:50 am IST,  Updated : Jun 13, 2018 12:33 pm IST

लगातार 14 दिन तक दाम घटाने के बाद आज बुधवार को तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल के भाव में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। देशभर में पेट्रोल और डीजल का भाव मंगलवार वाले स्तर पर ही है

No cut in petrol and diesel on Wednesday as oil crude oil prices are stable- India TV Hindi
No cut in petrol and diesel on Wednesday as oil crude oil prices are stable

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय देखी जा रही स्थिरता की वजह से अब तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती रोक दी है। लगातार 14 दिन तक दाम घटाने के बाद आज बुधवार को तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल के भाव में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। देशभर में पेट्रोल और डीजल का भाव मंगलवार वाले स्तर पर ही है।

हालांकि पिछले 14 दिनों के दौरान तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 1.46 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 76.43 रुपए, कोलकाता में 79.10 रुपए, मुंबई में 84.26 रुपए और चेन्नई में 79.33 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है। डीजल की बात करें तो बुधवार को दिल्ली में इसका दाम 67.85 रुपए, कोलकाता में 70.40 रुपए, मुंबई में 72.24 रुपए और चेन्नई में 71.62 रुपए प्रति लीटर रहा।

पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, अमेरिकी कच्चे तेल का भाव 65 डॉलर प्रति बैरल के इर्द-गिर्द काम कर रहा है जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। कच्चे तेल की कीमतों में आए इस ठहराव की वजह से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल में कटौती रोकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा