1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार ने स्पष्ट किया, उद्योग आधार के लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं

सरकार ने स्पष्ट किया, उद्योग आधार के लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jun 20, 2016 07:03 pm IST,  Updated : Jun 20, 2016 07:03 pm IST

सरकार ने स्पष्ट किया कि उद्योग आधार ग्यापन भरने के लिए उसने कोई पंजीकरण शुल्क नहीं रखा है।

उद्योग आधार मेमोरैंडम के लिए नहीं लगेगा कोई रजिस्ट्रेशन चार्ज, पोर्टल के जरिए कर सकते हैं जमा- India TV Hindi
उद्योग आधार मेमोरैंडम के लिए नहीं लगेगा कोई रजिस्ट्रेशन चार्ज, पोर्टल के जरिए कर सकते हैं जमा

नई दिल्ली। सरकार ने स्पष्ट किया कि उद्योग आधार ग्यापन भरने के लिए उसने कोई पंजीकरण शुल्क नहीं रखा है। इसे सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) द्वारा शुरू किए गए पोर्टल पर भारा जा सकता है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि एमएसएमई इकाइयों के लिए उद्योग आधार हेतु पंजीकरण का यही एकमात्र तरीका है और इसके लिए कोई फीस या शुल्क नहीं रखा गया है। कुछ एजेंसियों द्वारा पंजीकरण में सहयोग के लिए शुल्क मिलने की शिकायतों के बाद सरकार ने यह स्पष्टीकरण जारी किया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, उद्योग आधार मेमोरैंडम को सिर्फ मंत्रालय द्वारा बनाए गए पोर्टल के जरिए जमा कराया जा सकता है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। बयान में कहा गया है कि फाइलिंग की प्रक्रिया काफी आसान है और उद्यमी बिना किसी तीसरे पक्ष के सहयोग के पंजीकरण करा सकते हैं। जरूरत होने पर संबंधित जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक से इस बारे में मदद ली जा सकती है।

मंत्रालय ने उद्योग आधार मेमोरैंडम शुरू किया है। सभी सूक्ष्म, लघु और मझोले उपक्रमों को इसे ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है। यह कदम उद्यमियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम करने तथा कारोबार सुगमता के लिए उठाया गया है।

यह भी पढ़ें- MSME नीति इस साल के अंत तक, खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री बढ़कर 37,935 करोड़ रुपए पर पहुंची

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा