1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 2025 तक पेट्रोल या डीजल कारों पर बैन लगा सकता है नॉर्वे

2025 तक पेट्रोल या डीजल कारों पर बैन लगा सकता है नॉर्वे

 Published : Jun 07, 2016 09:34 am IST,  Updated : Jun 07, 2016 01:12 pm IST

नॉर्वे ऐसा पहला देश बनने जा रहा है जहां डीजल-पेट्रोल से चलने वाली कारों पर पूरी तरह बैन लग जाएगा। सरकार और विपक्षी दल के बीच इस बात की सहमति बनी है।

पेट्रोल या डीजल कारों पर बैन लगा सकता है नॉर्वे, 2025 तक होगा बड़ा बदलाव- India TV Hindi
पेट्रोल या डीजल कारों पर बैन लगा सकता है नॉर्वे, 2025 तक होगा बड़ा बदलाव

नई दिल्‍ली। भारत में भले ही पेट्रोल ऑर डीजल की महंगाई और कारों का ऑड ईवन फॉर्मूला बहस के मुद्दे तक सीमित हो। वहीं दूसरी ओर स्‍कैंडिनेवियन कंट्री नॉर्वे आगे बढ़कर कुछ अलग करने जा रहा है। नॉर्वे दुनिया का ऐसा पहला देश बनने जा रहा है जहां डीजल-पेट्रोल से चलने वाली कारों पर पूरी तरह बैन लग जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्वे में सरकार और विपक्षी दल के बीच इस बात की सहमति बनी है कि 2025 तक नॉर्वे की सड़कों से पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया जाए।

हालांकि अभी तक ये सब कुछ एक प्रस्‍ताव तक ही सीमित है। वहां की सरकार फिलहाल इस पर विचार कर रही है। लेकिन इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद नॉर्वे यह ऐतिहासिक कदम उठाने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। नॉर्वे के एक अखबार के मुताबिक नॉर्वे की शासक पार्टी सभी गैसोलिन कारों को हटा लेगी।

तस्‍वीरों में देखिए हाइब्रिड कारें

Hybrid Cars

camryToyota Camry

toyota-prius-1Toyota Prius

honda-accordHonda Accord

e2o (2)e2o

passat-gtepassat GTE

e-varito (1)Verito

nissannissan x trail

sonata-hybridsonata

हालांकि ऐसा नहीं है कि नॉर्वे के पास पेट्रोलियम पदार्थों की कमी है। नॉर्थ यूरोप का यह देश पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, और खनिज का प्रमुख उत्पादन देश है। लेकिन इस कार्य से वह पूरी तरह पर्यावरण और प्राकृतिक संपदा का संरक्षण करने मे सबसे आगे हो जाएगा। प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से मिडिल ईस्ट के बाद ये दुनिया का सबसे ज्यादा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस का उत्पादन करने वाला देश है।

नॉर्वे ऊर्जा के नए संसाधनों के विकास पर तेजी से काम कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि नॉर्वे 2020 तक अपने आपको मौजूदा पवन ऊर्जा से तीन गुना कर देगा। इस समय नॉर्वे में इलेक्ट्रिसिटी से चलने वाली गाड़ियो की संख्या 24 फीसदी है।

एंट्री सेगमेंट हैचबैक बाजार में तहलका मचाने आ रही है नई Tata Nano

अपनी कार में किया घटिया कलपुर्जों का इस्‍तेमाल तो लग सकता है 5000 रुपए का जुर्माना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा