1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 3500 रुपए में कार बुक करने पर 1000 रुपए की छूट, ICICI बैंक दे रहा है ऑफर

3500 रुपए में कार बुक करने पर 1000 रुपए की छूट, ICICI बैंक दे रहा है ऑफर

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 03, 2017 12:55 pm IST,  Updated : Sep 03, 2017 12:58 pm IST

ऑफर के तहत कम से कम 3500 रुपए की बुकिंग कराना जरूरी है और पेमेंट देते समय ICICI1K कोड भरना होगा। ऑफर सिर्फ ICICI बैंक के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है।

3500 रुपए में कार बुक करने पर 1000 रुपए की छूट, ICICI बैंक दे रहा है ऑफर- India TV Hindi
3500 रुपए में कार बुक करने पर 1000 रुपए की छूट, ICICI बैंक दे रहा है ऑफर

नई दिल्ली। वीकएंड पर किराए की कार लेकर खुद ड्राइव करने के मूड में हैं तो आपके लिए शानदार ऑफर है। देश में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक ICICI यह ऑफर लेकर आया है, ऑफर के तहत अगर आप ICICI बैंक की डेबिट या क्रेडिट कार्ड या फिर नेट बैंकिंग के जरिए किराए पर कार मुहैया कराने वाली कंपनी AVIS की वेबसाइट से सेल्फ ड्राइव कार बुक करते हैं तो आपको 1000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

ऑफर के तहत कम से कम 3500 रुपए की बुकिंग कराना जरूरी है और पेमेंट देते समय ICICI1K कोड भरना होगा। ऑफर सिर्फ ICICI बैंक के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है। इस ऑफर का लाभ 31 अक्टूबर 2017 तक उठाया जा सकता है, यानि 2 महीने तक इसका फायदा लिया जा सकता है। ऑफर देश के सभी शहरों में सभी तरह की कारों के मॉडल्स पर दिया जा रहा है। 2 महीने के समय में इस ऑफर का लाभ आप कई बार कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा