1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बिना इंटरनेट के भी अब बुक करवा सकते हैं कैब, Ola ने शुरू की नई सुविधा

बिना इंटरनेट के भी अब बुक करवा सकते हैं कैब, Ola ने शुरू की नई सुविधा

 Written By: Manish Mishra
 Published : Oct 04, 2016 06:52 pm IST,  Updated : Oct 05, 2016 11:51 am IST

Ola कैब ने नई ऑफलाइन सुविधा शुरू की है। इसके जरिए ग्राहक बिना इंटरनेट के भी कैब बुक करवा सकते हैं। बुकिंग के लिए इंटरनेट कनेक्‍शन जरूरी था

बिना इंटरनेट के भी अब बुक करवा सकते हैं कैब, Ola ने शुरू की नई सुविधा- India TV Hindi
बिना इंटरनेट के भी अब बुक करवा सकते हैं कैब, Ola ने शुरू की नई सुविधा

नई दिल्‍ली। अपनी जरूरत के लिए कैब बुक करवाने वाले लोगों के लिए एक अच्‍छी खबर है। अब तक मोबाइल ऐप आधारित कैब बुकिंग के लिए इंटरनेट कनेक्‍शन का होना जरूरी था लेकिन अब आपको कैब या टैक्‍सी बुक करवाने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। Ola कैब ने नई ऑफलाइन सुविधा शुरू की है। इसके जरिए ग्राहक बिना इंटरनेट के भी कैब बुक करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Lenovo ने लॉन्‍च किए मोटो जेड सीरीज के दो पावरफुल स्‍मार्टफोन, 17 अक्‍टूबर से Flipkart और Amazon पर होगी बिक्री

बिना इंटरनेट ऐसे होगी कैब की बुकिंग

  • Ola द्वारा अपने ग्राहकों को भेजे ई-मेल के अनुसार, बिना इंटरनेट के ओला ऐप इस्‍तेमाल करने पर आपको SMS के जरिए अपना लोकेशन भेजने को कहा जाएगा।
  • इसके बाद Ola ऐप भी आपको SMS के जरिए ड्राइवर की जानकारी भेजेगा। फिर आप फोन के जरिए ड्राइवर से संपर्क कर सकते हैं।
  • यह फीचर आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर काम करेगा। मोबाइल नंबर से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल बिल बनाने में किया जाता है।
  • इस फीचर के इस्तेमाल पर कोई भी अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा।

ये हैं भारत की टॉप 5 CNG कारें

cng cars

grand-i-10grand-i-10

maruti-wagon-rmaruti-wagon-r

alto-k10 (1)alto-k10

tata-nanotata-nano

tata-indicatata-indica

यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले आरबीआई ने ब्याज दरें 0.25 फीसदी घटाकर दिया बड़ा तोहफा, घटेगी EMI!

Uber ने भी शुरू किया था Dial an Uber

  • अगस्त में Ola की प्रतिद्वंदी कंपनी Uber ने भी Dial an Uber फीचर लॉन्च किया था।
  • इस फीचर के जरिए ग्राहक बिना उबर ऐप डाउनलोड किए भी कैब बुक कर सकते थे।
  • यह फीचर बिना इंटरनेट के काम नहीं करता था। इसके लिए वेबसाइट पर जाकर डीटेल डालनी पड़ती थी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा