1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. NTPC ने रखा नए कारोबार में कदम, देशभर में स्‍थापित करेगी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल चार्जिंग स्‍टेशन

NTPC ने रखा नए कारोबार में कदम, देशभर में स्‍थापित करेगी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल चार्जिंग स्‍टेशन

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 03, 2017 06:18 pm IST,  Updated : Jun 03, 2017 06:26 pm IST

NTPC ने नए कारोबार के तहत देशभर में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स चार्जिंग स्‍टेशन स्‍थापना करने की योजना बनाई है। पहला स्‍टेशन दिल्‍ली ऑफि‍स में में शुरू हुआ।

NTPC ने रखा नए कारोबार में कदम, देशभर में स्‍थापित करेगी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल चार्जिंग स्‍टेशन- India TV Hindi
NTPC ने रखा नए कारोबार में कदम, देशभर में स्‍थापित करेगी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल चार्जिंग स्‍टेशन

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्‍पादन करने वाली बड़ी कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) ने कारोबार के एक नए क्षेत्र में प्रवेश किया है। कंपनी अब देशभर में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स के लिए चार्जिंग स्‍टेशन की स्‍थापना करेगी। ऐसा पहला चार्जिंग स्‍टेशन कंपनी ने अपने दिल्‍ली और नोएडा ऑफि‍स में शुरू किया है।

EV-charging EV-charging

एनटीपीसी के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्‍हीकल चार्जिंग बिजनेस में उतरने का फैसला किया है और कई स्‍थानों पर ऐसे चार्जिंग स्‍टेशनों की स्‍थापना की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि ऐसा पहला चार्जिंग स्‍टेशन एनटीपीसी के दिल्‍ली और नोएडा ऑफि‍स में स्‍थापित किया गया है। निकट भविष्‍य में कंपनी दिल्‍ली/एनसीआर के अलावा अन्‍य शहरों में चार्जिंग स्‍टेशन स्‍थापित करेगी।

एननीपीसी की तरह ही पावरग्रिड भी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल चार्जिंग प्‍वाइंट बिजनेस में उतरने की योजना बना रही है। सरकार का लक्ष्‍य 2030 तक देश में केवल इलेक्ट्रिक व्‍हीकल चलाने का है ताकि तेल आयात बिल को कम किया जा सके और परिवहन लागत को घटाया जा सके। अप्रैल में बिजली मंत्री पियूष गोयल ने कहा था कि सरकार इलेक्ट्रिक व्‍हीकल को बड़े स्‍तर पर बढ़ावा देने जा रही है। सरकार की योजना 2030 तक पेट्रोल और डीजल वाहन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा