1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 2 अरब के पार के पहुंची फेसबुक यूजर्स की संख्या, दुनिया की 25% आबादी करती है इस सोशल साइट का इस्‍तेमाल

2 अरब के पार के पहुंची फेसबुक यूजर्स की संख्या, दुनिया की 25% आबादी करती है इस सोशल साइट का इस्‍तेमाल

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jun 28, 2017 12:04 pm IST,  Updated : Jun 28, 2017 12:28 pm IST

फेसबुक ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। इस सोशल नेटवर्क पर मासिक आधार पर सक्रिय प्रयोगकर्ताओं की संख्या दो अरब के आंकड़े को पार कर गई है।

2 अरब के पार के पहुंची फेसबुक यूजर्स की संख्या, दुनिया की 25% आबादी करती है इस सोशल साइट का इस्‍तेमाल- India TV Hindi
2 अरब के पार के पहुंची फेसबुक यूजर्स की संख्या, दुनिया की 25% आबादी करती है इस सोशल साइट का इस्‍तेमाल

ह्यूस्टन। फेसबुक ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। इस सोशल नेटवर्क पर मासिक आधार पर सक्रिय प्रयोगकर्ताओं की संख्या दो अरब के आंकड़े को पार कर गई है। कंपनी ने कहा कि उसने करीब पांच साल पहले एक अरब का आंकड़ा छुआ था। कंपनी के सह संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी ने फेसबुक पोस्ट पर कहा कि आपके साथ यह यात्रा सम्मान की बात है। फेसबुक के प्रयोगकर्ताओं की संख्या किसी भी एक देश की आबादी से अधिक और सात में से छह महाद्वीपों से अधिक है। यह दुनिया की 7.5 अरब की आबादी के 25 प्रतिशत से अधिक है।

यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi 4 ने तोड़ा Redmi Note 4 का रिकॉर्ड, सिर्फ 30 दिन में बिक गए 10 लाख हैंडसेट

फेसबुक के अनुसार सक्रिय प्रयोगकर्ताओं से आशय उन लोगों से है जो उसकी वेबसाइट या मोबाइल उपकरण के जरिए पिछले 30 दिन में उसके प्लेटफार्म पर गए हैं। इसमें वे लोग शामिल नहीं हैं जो इन्‍सटाग्राम या व्हाट्सएप नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं लेकिन फेसबुक का प्रयोग नहीं करते।

यह भी पढ़ें : फ्लिपकार्ट पर शुरू हुआ लेनोवो मोबाइल फेस्‍ट, 3000 रुपए के डिस्‍काउंट पर मिल रहे हैं धांसू स्‍मार्टफोन

इस साल 31 मार्च तक फेसबुक सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 1.94 अरब थी। एक साल पहले की तुलना में यह 17 प्रतिशत अधिक है। अक्टूबर 2012 में फेसबुक ने एक अरब के आंकड़े को छुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा